वृश्चिक राशि के लोग थोड़े जल्दी क्रोधित हो जाते हैं इसलिए उनके साथ हर कोई जीवन भर का साथ नहीं निभा सकता ऐसे में 12 राशियों के लोग यदि वृश्चिक राशि के लड़के के साथ विवाह करें तो उनका दांपत्य जीवन कैसा होगा आइए जानते हैं इस पोस्ट में
वृश्चिक राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
यह दोनों शादी करें तो आपस में संबंध ठीक-ठाक रहते हैं किसी बात को लेकर यदि एक पक्ष में नाराजगी आ जाए तो दूसरा पक्ष उसे सहयोग देता है परस्पर सहयोग की यह भावना तब तक बनी रहती है जब तक किसी तीसरे का हस्तक्षेप इनके दांपत्य जीवन में ना हो।
वृश्चिक राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की
इन दोनों के संबंध परस्पर इस बात पर निर्भर करते हैं कि मंगल और शुक्र की दोनों की कुंडली में क्या स्थिति है। साधारणतया वृश्चिक राशि के लड़के को समझने के लिए वृषभ राशि की लड़की उपयुक्त रहती है।
वृश्चिक राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
इन दोनों का संबंध प्रेम से आगे नहीं बढ़ पाएगा यदि शादी हो जाए तो यह शादी देर तक नहीं चलेगी इसका कारण होगा सहनशीलता दोनों एक दूसरे के प्रति ईमानदार नहीं रह सकते।
वृश्चिक राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की
इन दोनों के आपस में संबंध अत्यंत कोमल होते हैं एक दूसरे की केयर करते हैं और एक दूसरे के साथ जीवन को मधुर बनाते हैं। इनकी जोड़ी आदर्श कहीं जाएगी।
वृश्चिक राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
देखा जाए तो इस जोड़ी में लड़की लड़के पर हावी रहती है यदि ऐसा ना हो तो यह संबंध टूट सकता है। वृश्चिक राशि के लोग आवश्यकता अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं इसलिए यह संबंध मजबूती से आगे बढ़ता है।
वृश्चिक राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
यहां इन दोनों की मैत्री प्रेम संबंधों में अत्यंत आकर्षक होती है परंतु जैसे ही यह संबंध शादी की ओर बढ़ता है तो नीरस हो जाता है इन दोनों का आपस में संबंध भी हिंदी रस की रहता है यदि एक दूसरे से शादी कर ले तो।
वृश्चिक राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की
इन दोनों को शादी से लाभ की अपेक्षा हानि अधिक है यह दोनों एक दूसरे के विरोधी बने रहते हैं इनके बीच शत्रुता पनप सकती है इसलिए इन्हें प्रेम संबंधों में भी सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए।
वृश्चिक राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
यह संबंध प्रेम पूर्वक आगे बढ़ सकता है शादी हो या प्रेम संबंध दोनों में सफलता की गुंजाइश अधिक होती है। इसका कारण यह है कि वृश्चिक राशि के लोग सहयोग चाहते हैं और सहयोग देते भी हैं जब दोनों एक जैसे स्वभाव के होंगे तो इन्हें लड़ते झगड़ते कम ही देखा गया है।
वृश्चिक राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
यह संबंध अत्यंत आकर्षक होता है यदि इन दोनों का विवाह हो जाए तो एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखते हैं दोनों एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश नहीं करते यह जोड़ी अनुपम है।
वृश्चिक राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
यदि इन दोनों की शादी हो जाए तो इनके संबंध सामान्य रहते हैं हालांकि यह दोनों एक दूसरे को समझते हैं परंतु लड़की अधिक सहयोग दिखाती है और इसी कारण इनका संबंध बना रहता है।
वृश्चिक राशि का लड़का और कुंभ राशि की लड़की
इन दोनों को विरोधी भावना में देखा गया है इन दोनों का संबंध ज्यादा देर तक नहीं चल सकता हालांकि दोनों ही म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से अलग होते देखे गए हैं। कदापि नहीं करनी चाहिए जब तक की इनके ग्रह आपस में बहुत अधिक मेल खाते हो
वृश्चिक राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
यह दोनों आदर्श जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध हैं जहां कहीं भी इन दोनों की शादी हुई या प्रेम संबंध स्थापित हुआ इन दोनों को हंसते खेलते देखा गया यदि खुशियों की बात करें तो ईश्वर भी इनकी मदद करता है और इनकी जोड़ी सलामत रहती है।
0 Comments