वृषभ राशि का लड़का अन्य राशियों की लड़की के साथ यदि प्रेम संबंधों में हो तो जीवन कैसा रहेगा और दांपत्य जीवन के विषय में ज्योतिष क्या कहता है आज हम इस लेख में बताने जा रहे हैं।
वृषभ राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
यदि लड़का वृषभ राशि का हो तो मेष राशि के लड़के के साथ दोनों की जोड़ी शुभ रहती है क्योंकि वृषभ राशि के लड़के हर किसी के साथ एडजस्ट कर लेते हैं उनके साथ किसी को प्रॉब्लम होती ही नहीं।
वृषभ राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की
वृषभ राशि के लड़के के साथ वृषभ राशि की लड़की का मिलान अत्यंत शुभ है बस एक ही दिक्कत होती है परिवार की ओर अधिक ध्यान देने के कारण फाइनेंस की स्थिति में सुधार करने की आवश्यकता पड़ती है। इसके अतिरिक्त आलस्य आसाराम की चीजों पर अधिक खर्च रहता है।
वृषभ राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की आपस में थोड़ा बहुत झगड़ते रहते हैं उसका कारण यह है कि एक और लड़के की ऊर्जा जो कि कम है दूसरी और लड़की की ऊर्जा जो कि अधिक है मेल नहीं खाती। जरा जरा सी बात पर झगड़े होते रहते हैं। फिर भी वैवाहिक जीवन निभाने लायक रहता है।
वृषभ राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की दोनों की आपस में लड़ाई अधिक होती है उसका कारण यह है कि कर्क राशि की लड़की को समझने के लिए वृषभ राशि का लड़का असमर्थ रहता है।
वृषभ राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की इन दोनों का आपस में सामंजस्य बना रहता है दोनों सद्भावना के साथ रहते हैं फिर भी लड़की लड़के पर अधिकार जमा लेती है। हमेशा लड़के को लड़की की बात माननी पड़ती है।
वृषभ राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की इन दोनों के भीतर प्रेम संबंध अच्छे पनप सकते हैं। दोनों एक दूसरे को अच्छा समझते हैं और दोनों ही परिवार को महत्वपूर्ण मानते हैं इनसे अच्छी जोड़ी मिलना मुश्किल है।
वृषभ राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की इन दोनों के मध्य प्रेम और सद्भावना बनी रहती है परंतु यह दोनों एक दूसरे के लिए फेवरेट नहीं बन पाते।
वृषभ राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की इन दोनों के भीतर प्रेम संबंध हो या वैवाहिक संबंध उत्तम रहते हैं। लड़की डोमिनेटिंग होती है परंतु लड़के को अच्छी तरह से समझती है उसकी जरूरतों का ध्यान रखती है। यह अच्छा मैच है।
वृषभ राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की यह भी बहुत सुंदर जोड़ी है इन दोनों का आपसी तालमेल आदर्श होता है। हालांकि लड़की अधिक डोमिनेटिंग और ऊर्जावान है और हमेशा आलस्य के लिए लड़के को शिकायत करेगी यही लड़ाई का कारण भी बनेगा फिर भी दोनों का आपसी मेलजोल बना रहता है।
वृषभ राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की इससे अच्छा मैच शायद ही कोई हो क्योंकि दोनों एक दूसरे के आदर्श जीवनसाथी के रूप में प्रसिद्ध रहते हैं। इनका साथ वृद्धावस्था तक बना रहता है।
वृषभ राशि का लड़का और कुम्भ राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और कुंभ राशि की लड़की इन दोनों को एक दूसरे के लिए बना कह सकते हैं क्योंकि इनके संबंध आपस में मित्रता पूर्ण रहते हैं।
वृषभ राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
वृषभ राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की इन दोनों की जोड़ी बहुत ही सामान्य स्तर पर चली जाती है। हालांकि दोनों एक दूसरे से खुश नहीं रहते परंतु एक दूसरे के प्रति आशावाद रहते हैं। एक दूसरे का भला चाहते हैं।
0 Comments