तुला राशि वालों के लिए साल 2022 भय और नुकसान की तरफ इशारा कर रहा है। तुला राशि वालों को इस साल सम्हाल कर चलना चाहिए। इस राशि के जातकों को अपना हर एक कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। यदि वो इस बात का ध्यान रखेंगे, तो यह साल शांति से गुजर सकता है। वर्ना जिन्दगी में भारी उठापठक का सामना करना पड़ेगा।
तुला राशि के जातकों को जो इस साल सबसे बड़ी समस्या ग्रहों के द्वारा दिखाई दे रही हैं, वो हैं स्वास्थ्य में गिरावट। इस साल सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान तुला राशि के जातकों को रखना जरूरी है। यदि कोई छोटी बीमारी जो लम्बे समय से चली आ रही है, उसको नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं। इस साल वाहन भी संभलकर चलायें। लापरवाही से चलाया गया वाहन एक्सीडेंट भी करवा सकता है।
आप वाहन से गिर भी सकते हैं। तुला राशि के जातक इस साल कोई भी बड़ा निवेश न करें। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इस साल तुला राशि के जातकों को अगर जरूरत न हो, तो अपने वाहन और मकान को न बेचे। ऐसा करना आपके लिए सही नहीं होगा।
इस वर्ष आपकों नौकरी में भी विरोध और समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह वर्ष व्यवसाय में हानि की ओर भी इंगित कर रहा है।
संक्षिप्त रूप में कहें तो साल 2022 तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य में गिरावट, वाहन से गिरने का संकेत, किसी भी तरह का भय, व्यापार में परेशानी, नौकरी में विरोध, व्यवसाय में हानि, वाहन और मकान को बेचना अशुभता की ओर संकेत कर रहे हैं।
आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी काम बिना सोचे-समझे न करें। हर काम को धैर्य के साथ करें।
0 Comments