मूंगा मंगल का रत्न है ये सत्य है परन्तु उन लोगों के लिए भी मूंगा विशेष लाभ देता है जो किसी न किसी प्रकार से मंगल ग्रह के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। आइये जानते हैं मंगल के इस रत्न मूंगे के क्या लाभ हैं और किन्हें विशेष रूप से मूंगा धारण करना चाहिए।
मूंगा पहनने के क्या लाभ हैं ?
- मूंगा क्रोध को नियंत्रित करता है और जोश जूनून को बढ़ाता है।
- मूंगा मंगल और मंगल की दृष्टि में आने वाले सभी ग्रहों को शांत करता है।
- आठ रत्ती का मूंगा चोट और ऑपरेशन से बचता है।
- ग्यारह रत्ती का मूंगा दांपत्य जीवन को सुधारता है।
- तरह रत्ती का मूंगा रंग बदल कर खतरे के प्रति सचेत करता है।
- मूंगा मंगल पर शनि के प्रभाव को भी कम करता है।
- मूंगा क़ानूनी समस्याओं में भी मददगार रत्न है।
- मूंगा स्त्रियों के लिए अधिक लाभदायक है।
- मूंगा रक्त विकार को दूर करने में सक्षम है।
- मूंगे को सात वर्ष तक पहनने से मंगल का शुभ प्रभाव स्थायी हो जाता है।
- आलस्य को मूंगा दूर करता है। बल्कि जो इसे पहनता है वह शरीर से चुस्त हो जाता है।
- जो लोग पुलिस या सेना में हैं उन्हें मूंगा विशेष लाभप्रद है।
- जो लोग लोहे को पिघला कर उसका आकार बदलने का काम करते हैं उनके लिए मूंगा विशेष है।
- प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वालों के लिए मूंगा अत्यंत सुखकर है।
- मध्यस्थता का कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए मूंगा पहनना अत्यंत शुभ है।
- जिनका अपना जिम है उन्हें मूंगा पहनना भाग्यशाली साबित हो सकता है।
- डाक्टर को मूंगा धारण करना भाग्यशाली रहेगा क्योंकि उनका कार्य भी मंगल संचालित करता है।
यदि अभी भी आप सोच रहे हैं कि मूंगे को आजमा कर देखा जाये तो एक रात्रि के लिए मूंगा अपनी कलाई रखकर बांध लें। नींद अच्छी आये और स्वप्न सुखद दिखाई दें तो मूंगा आपके लिए शुभ है। कितने रत्ती का पहना जाए ये बात आपको विद्वान् ज्योतिषी बताएँगे।
0 Comments