मिथुन राशि का लड़का और 12 राशियों की लड़की यदि आपस में शादी कर ले तो जीवन कैसा रहेगा इसके साथ ही इस पोस्ट में आप जानेंगे कि इन दोनों के प्रेम संबंध आपस में कैसे रहते हैं। इस आर्टिकल के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं।
- मिथुन राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और कुम्भ राशि की लड़की
- मिथुन राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का मेष राशि की लड़की के साथ आनंद महसूस करता है परंतु लड़की उसे आसानी से कंट्रोल करना चाहती है। लड़के की चालाकी लड़की के समझ में नहीं आती इसलिए आपस में इनका जीवन राम भरोसे चलता रहता है।
मिथुन राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की आपस में इतना खुश नहीं रह पाते जितना इन्हें होना चाहिए परंतु एक दूसरे का विरोध भी नहीं करते। लड़का अधिक असंतुष्ट रहता है।
मिथुन राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का और मिथुन ही राशि की लड़की हो तो दोनों का जीवन 1 दिन नर्क बन जाता है क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलना किसे पसंद होगा। दोनों एक दूसरे से अधिक चालाक बनने की कोशिश में अपना दंपत्ति खराब कर लेते हैं इसलिए इन दोनों का संबंध आपस में नहीं होना चाहिए।
मिथुन राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की आपस में एक दूसरे का विरोध करते रहते हैं। दोनों की मैत्री होना दूर की बात है लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहना पसंद नहीं करते। यदि संस्कार अच्छे हो तो जीवन तो निधि जाता है परंतु उसमें रस का अभाव रहता है।
मिथुन राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का सिंह राशि की लड़की के साथ अत्यंत आनंद के साथ रहता है। लड़की भी दूसरों के मुकाबले अपने पार्टनर के साथ कम जिद करती है। दोनों मित्रता पूर्ण संबंधों के लिए आदर्श माने जाते हैं। यह बहुत ही अच्छी जोड़ी है।
मिथुन राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की प्रेम संबंधों में भी नहीं रह सकते फिर दांपत्य की तो बात ही छोड़ दीजिए। इन दोनों का मिलान विपरीत स्वभाव होने की वजह से अशुभ रहता है।
मिथुन राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का तुला राशि की लड़की के साथ आनंद से रह सकता है परंतु यह दोनों एक दूसरे के पूरक नहीं बन सकते।
मिथुन राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का वृश्चिक राशि की लड़की के साथ कुछ नहीं रह सकता। दोनों में आपस में झगड़े दिन-ब-दिन बढ़ते रहते हैं। एक दूसरे को शुरुआत में ही ना पसंद करते हैं। इनका मिलान करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का धनु राशि की लड़की यह दोनों मधुर संबंधों के पक्षधर रहते हैं। फिर भी लड़ाई झगड़ा और मतभेद आपस में बने रहते हैं। दांपत्य जीवन चलता रहता है।
मिथुन राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की अत्यंत मित्रता पूर्ण संबंधों में रहते हैं दोनों ही एक दूसरे का सम्मान करते हैं और लड़का लड़की से प्रभावित रहता है। इसलिए इन दोनों का मैच अच्छा है।
मिथुन राशि का लड़का और कुम्भ राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का कुंभ राशि की लड़की के साथ मधुर संबंध हो और आपसी प्रेम के साथ रह सकता है यह दोनों एक दूसरे को गहराई से समझते हैं इन दोनों की बहुत कम लड़ाई रहती है। कुंडली में कोई अन्य कारण से दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो तो दूसरी बात है परंतु राशि के अनुसार यह दोनों एक दूसरे के मित्र
मिथुन राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
मिथुन राशि का लड़का मीन राशि की लड़की के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते। यह दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा देर तक नहीं निभा सकते। इनकी आपसी लड़ाई झगड़े चलते रहते हैं और पहल हमेशा लड़के की तरफ से होती है।
0 Comments