मेष राशि के जातको के लिए साल 2022 अच्छा खासा इम्तिहान लेने वाला है। इसलिए थोड़ा सम्हल कर रहे। इस वर्ष ग्रहों की दशा बता रही है कि आप पर कर्ज हो सकता है। पैसे अनावश्यक रूप से खर्च होंगे। आप चाहकर भी अपने खर्चों को कंट्रोल नहीं कर पायेंगे।
आपकी जिन्दगी में इस साल बेवजह किसी न किसी रूप में कोई परेशानी बनी रहेगी। वैसे तो आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिलेगा, लेकिन यह दौरा किसी काम में नहीं आएगा। आपको लगेगा यहाँ तक आना बेकार हुआ।
हर काम में कोई न कोई अनावश्यक परेशानी महसूस करेंगे। यदि आप बहुत समय से अपने प्रमोशन का इन्तजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार थोड़ा और लम्बा हो सकता है।
मेष राशि वालों के लिए यह साल प्रमोशन में रुकावट और देरी दिखा रहा है। इसके अलावा यदि आप कुवारे हैं, तो आपके विवाह में देरी हो सकती है। बात बनते बनते बिगड़ भी सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल आपके लिए शुभ नहीं है।
आपको सलाह दी जाती है कि हर काम जरा सोच समझकर करें। फिजूलखर्ची से बचे। वर्किंग प्लेस पर अपने सीनियर के साथ बहस न करें। न ही किसी भी प्रकार की चुगलखोरी करें। बहुत जरूरी हो तभी किसी यात्रा पर जाए। अपना काम मन लगाकर करें। शादी-विवाह के मामले में थोड़ी समझदारी दिखाएँ। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
0 Comments