यह पोस्ट शादी और प्रेम संबंधों के विषय में है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं, सिलसिलेवार मेष से लेकर मीन राशि के लोगों की आपस में कैसे निभती है। मेष राशि से शुरू करके हम आपको हर राशि के लिए अनुकूल जीवन साथी किस राशि का होना चाहिए ये बताने वाले हैं।
मेष राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
यदि इन दोनों की शादी हो जाये तो कहना ही क्या। एक क्रोधी और अहंकारी तो दूसरा उससे अधिक। दोनों हार मानने को तैयार नहीं होंगे। एक दुसरे को स्पोर्ट भी करेंगे परन्तु अपनी अपनी शक्ति को दिखने के चक्कर में अपना दांपत्य ही ख़राब कर लेंगे। क्रोध इस राशि का सबसे बड़ा अवगुण है जिसे कंट्रोल करने के लिए जीवन साथी शांत स्वभाव का होना चाहिए।
मेष राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की
एक तरफ अति क्रोधी लड़का और दूसरी ओर सौम्य और शांत लड़की। दोनों की आपस में अच्छी जमेगी। एक ही बात की कमी रहेगी वो ये कि लड़की को अपने लिए जैसा वर चाहिए था वैसा कुछ भी नहीं मिला। रोमांटिक लाइफ तो जैसे कभी शुरू ही नहीं हुई थी। फिर भी दोनों आपस में विरोधी नहीं होंगे।
मेष राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
दोनों ही एक दूसरे के साथ मित्रता पूर्ण सम्बन्ध के साथ रहेंगे क्योंकि एक तरफ लड़का है जो अति महत्वाकांक्षी है तो दूसरी और लड़की है जो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोटिवेट करती है। चूँकि मिथुन राशि के लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको बदल लेते हैं इसलिए मेष राशि के लोगों के लिए पूर्ण सहायक सिद्ध होते हैं।
मेष राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की
यह प्रेम सम्बन्ध शादी में नहीं बदल पायेगा लेकिन यदि यह प्रेम विवाह नहीं है तो दोनों एक दूसरे के अनुसार अपने आप को बदलने की पूरी कोशिश करेंगे। कर्क राशि के लोग अनावश्यक क्रोध नहीं करते परन्तु जरा जरा सी बात पर दिल दुखाने की शिकायत अवश्य करेंगे। समय के अनुसार मेष और कर्क राशि के लोग आपस में ढल जाते हैं।
मेष राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
मेष और सिंह दोनों राशि अग्नि तत्व वाली होती हैं। इन लोगों में गुस्सा बहुत ज्यादा होता है। मेष राशि से ज्यादा क्रोध सिंह राशि वालों को आता हैं। यदि इन लोगों के बीच किसी भी बात को लेकर बहस हो रही हो, लड़ाई हो रही तो हमेशा मेष राशि वालों को ही झुकना पड़ेगा। सिंह राशि वाले लोग हमेशा जीतते हैं। यदि इन दोनों लोगों को मिलकर अपना रिश्ता चलाना है, तो मेष राशि वालों को सिंह राशि वालों कि बात माननी ही होगी। मेष राशि वाले अगर झुकना सीख लेंगे तो यह रिश्ता लम्बे समय तक चल सकता है। एक तरफ से देखा जाए, तो यह मिलान शुभ है।
मेष राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
मेष राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की इन दोनों का स्वभाव एकदम विपरीत होता है। मेष राशि के लोग छोटी-छोटी बातों कि कोई परवाह नहीं करते। जबकि कन्या राशि वाले छोटी-छोटी बातों में ही मग्न रहते हैं। दोनों राशि वाले लोग अपने माता-पिता से बहुत प्यार करते हैं। उनकी हर चीज का ख्याल रखते हैं। उनके लिए पेनिक रहते हैं। इस वजह से इन लोगों के बीच रिश्तों को लेकर झगड़े होते हैं।
मेष राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की
यह दोनों लोग आपसे में शत्रु कि तरह व्यवहार करते हैं। हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ते हैं। मेष राशि वालों की किसी भी बात को तुला राशि वाले स्वीकार नहीं करते। मेष राशि वाले अच्छी बात कहें या बुरी। उनकी कोई भी बात तुला राशि वालों को सही नहीं लगती। इस हिसाब से देखा जाएँ तो यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।
मेष राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
यह दोनों राशि वाले लोग गुस्सेल और हार न मानने वाले होते हैं। यह दोनों लोग दोस्त बन सकते हैं। आपस में प्यार भी कर सकते हैं, लेकिन इनका प्यार शादी में नहीं बदल सकता है। यह लोग गुस्से में कब क्या कर दें। कोई नहीं कह सकता।
मेष राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
इस दोनों राशि के लोगों की आपस में मैत्री अच्छी रहेगी। इन दोनों में आपस में प्रेम तो रहेगा, परन्तु धनु राशि वाले लोगों को अपने लिए जैसा जीवन साथी चाहिए था, वैसे मेष राशि वाले नहीं होते हैं। इसलिए इन लोगों के बीच अपने रिश्ते को लेकर कहीं न कहीं असंतुष्टि रहती है। इन दोनों लोगों के रिश्ते के बीच में सम्मान और प्रेम में से कुछ एक ही रहता है।
मेष राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
मेष राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की के बीच वैसे तो सम्बन्ध अच्छे रहते हैं। इनका जीवन ठीक तरीके से गुजरता है, लेकिन मकर राशि के लोगों के अंदर अपने रिश्ते को लेकर अपूर्णता बनी रहती हैं। यह लोग असंतुष्ट रहते हैं।
मेष राशि का लड़का और कुम्भ राशि की लड़की
इन दोनों राशि वालों कि जोड़ी सबसे कमाल की रहती हैं। यह लोग आपस में एक दुसरे का सम्मान करते हैं। इनके बीच प्यार रहता है। इस राशि के लोग एक दुसरे की कमी को समझते हैं। उस कमी के साथ एडजस्ट भी कर लेते हैं। इनके रिश्तों के बीच में हमेशा संतुलन बना रहता है।
मेष राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
यह दोनों राशि वाले लोग आपस में बिलकुल विपरीत होते हैं। इनकी पसंद, स्वभाव बिलकुल अलग होते हैं। अपने रिश्ते को निभाने के लिए यह दोनों लोग साथ में तो रह सकते हैं, लेकिन सुखी नहीं रह सकते।
0 Comments