मेरे सभी प्रिय पाठकों को ज्योतिषी अशोक कुमार का नमस्कार। प्रस्तुत लेख के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूं कि वर्ष 2021 में प्रत्येक महीने की 1 तारीख को ग्रहों की क्या स्थिति होगी और उस ग्रह स्थिति का पूरे माह हर राशि पर क्या प्रभाव होगा। यदि महीने के बीच में अर्थात 1 तारीख के बाद कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसकी जानकारी भी मैं आपको दूंगा। मैं अपने प्रिय पाठकों को बताना चाहता हूं कि यह मासिक भविष्यफल जनरल नेचर का है यदि कोई व्यक्ति विशेष तौर पर केवल अपने बारे में जानना चाहता है तो इसके लिए उसे मुझसे संपर्क करना पड़ेगा। मैं मासिक फल और वार्षिक फल भी तैयार करता हूं। इस पर्सनलाइज वार्षिक या मासिक फल के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
ग्रह स्थिति जनवरी 2021
वर्ष 2021 के जनवरी महीने की 1 तारीख को ग्रहों की स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है और इसका सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव भी नीचे दिया गया है
ग्रह | राशि | ग्रह | राशि | ग्रह | राशि |
सूर्य | धनु | मंगल | मेष | बुध | धनु |
सूर्य | मकर 14 जनवरी | बृहस्पति | मकर | बुध | मकर 5 जनवरी |
शुक्र | वृश्चिक | शनि | मकर | बुध | कुम्भ 25 जनवरी |
केतु | वृश्चिक | राहु | वृष |
मेष राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रहों के हिसाब से इस महीने आपको सभी ओर से सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी और पहले से अधिक अधिकार मिलेंगे। परिवार में अपने परिजनों के सान्निध्य में भी आप खुश रहेंगे। आय में वृद्धि होने के कारण आपके परिवार में खुशहाली छाई रहेगी। आप अच्छे और शुभ मांगलिक कार्यों पर खर्च करेंगे। इसके साथ ही इस महीने में यात्रा के योग भी बन रहे हैं जो कि शुभ रहेगी।
वृष राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आप लड़ाई झगड़े से बचें। क्योंकि इस महीने आप का स्वभाव थोड़ा गर्म रहेगा। आपको गुस्सा आएगा परन्तु आप बेवजह क्रोधित होने से बचें। आप देखेंगे कि बार-बार ऐसे अवसर आएंगे जब बिना किसी कारण से आपको गुस्सा आएगा यदि आपने अपने ऊपर नियंत्रण किया तो आपका समय अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि भविष्यफल जनवरी 2021
यदि आप बीमार थे तो ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और आप धीरे-धीरे स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन फिर भी आप को सावधान रहने की आवश्यकता है और अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें नहीं तो। यदि आप ऐसा नहीं करते है तो आप दोबारा बीमार हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रह स्थिति के अनुसार यह महीना आपके लिए अति शुभ है। कोर्ट कचहरी से आपको अच्छा समाचार मिलेगा। यदि कोई लंबित मामला कोर्ट में विचाराधीन था तो उसका निर्णय आपके हक में आ सकता है। यदि आप किसी प्रकार के कर्ज से परेशान थे तो उस कर्ज से आपको इस महीने मुक्ति मिल जाएगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और जो लोग बिजनेस करते हैं उनको बिजनेस में लाभ मिलेगा।
सिंह राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रहों के हिसाब से इस महीने आप के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। आपको सलाह दी जाती है कि अपने आप पर नियंत्रण रखें क्योंकि कोई आपसे बिना वजह, बिना किसी कारण के झगड़ा कर सकता है जो कि आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने व्यवहार को संयमित रखें।
कन्या राशि भविष्यफल जनवरी 2021
आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। क्योंकि ग्रहों के हिसाब से इस महीने में आपका स्वास्थ्य खराब होने के योग हैं। ग्रहों के हिसाब से यह भी संकेत प्राप्त हो रहा है कि आपको धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्चे भी बहुत अधिक होंगे। नौकरी हो या बिजनेस आपको लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रहों के हिसाब से इस महीने आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने भाई बंधुओं के साथ खुश रहेंगे। लेकिन ऐसी आशंका है कि आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए इस खुशी भरे माहौल में अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें और सावधानी के साथ रहे।
वृश्चिक भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रह स्थिति संकेत कर रही है कि जनवरी महीना आपके लिए अति शुभ होने वाला है। आप नौकरी करते हो या बिजनेस आपको धन लाभ होगा। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। आप बहुत ही खुश रहेंगे क्योंकि पत्नी और संतान दोनों पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा।
धनु राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रह स्थिति बता रही है कि यदि आप पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो इस महीने आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन यह सुधार केवल स्वास्थ्य के मामले में है आर्थिक मामलों में नहीं। क्योंकि धन संबंधी मामलों में किसी प्रकार की कोई सुधार के संकेत नहीं दिखाई दे रहे है। आर्थिक स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि आपको आय प्राप्त होगी लेकिन इसके साथ ही आप के खर्चे भी बहुत बड़े चढ़े रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि लड़ाई झगड़ों से बचें, ऐसा लगता है बिना किसी कारण से कोई व्यक्ति आप से झगड़ा कर सकता है और इसमें आपको नुकसान होने की आशंका रहेगी।
मकर राशि भविष्यफल जनवरी 2021
यह महीना आपके लिए अति शुभ है। आपके जो भी कार्य अटके हुए थे वह इस महीने में पूरे हो जाएंगे। चाहे अटका हुआ धन हो या अटकी हुई पदोन्नति हो या कोई अन्य मामला, वह हो जाएगा। स्वास्थ्य के स्तर पर भी आप को सुधार होगा। आपके घर में पूरा महीना शुभ कार्यों का आयोजन होता रहेगा। काफी समय बाद आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से और रिश्तेदारों से होगी। आप पर प्रसन्नता छाई रहेगी। धन लाभ भी होगा।
कुंभ राशि भविष्यफल जनवरी 2021
आप धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। इस महीने पूजा पाठ में आपका मन लगा रहेगा। जो भी कार्य काफी समय से लंबित पड़े थे वह इस महीने में पूरे हो जाएंगे। आपके घर में मेहमानों का आगमन बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि बीमार थे तो ठीक हो जाएंगे। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि यात्रा से बचें।
मीन राशि भविष्यफल जनवरी 2021
ग्रहों के हिसाब से आपको मैं बताना चाहता हूं कि यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी, बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। यदि आप व्यर्थ में किसी बात पर चिंता कर रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि उस चिंता को छोड़ दें। क्योंकि आप कोई योजना पर काम कर रहे थे वह पूरी हो जाएगी। केवल एक सावधानी की आवश्यकता है कि छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें।
0 Comments