कर्क राशि का मिलान 12 राशियों के लोगों से कैसा रहेगा इस पर हमारा आज का आर्टिकल है।
कर्क राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
कर्क राशि वालों का स्वभाव बहुत सौम्य और सरल होता है फिर भी इन्हें जरा जरा सी बात पर गुस्सा आ जाता है। दांपत्य जीवन में इन्हें ऐसा जीवन साथी चाहिए जो इनकी केयर कर सकें मेष राशि के लोगों में उतना केयरिंग नेचर नहीं होता इसलिए इन दोनों की जोड़ी प्रेम संबंधों में तो ठीक रहती है परंतु विवाहित संबंधों में सफल नहीं कही जा सकती।
कर्क राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की।
यदि इन दोनों की शादी हो तो जीवन आनंदमय रहता है यह दोनों एक दूसरे के लिए लकी रहते हैं।
कर्क राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
इन दोनों के परस्पर संबंध दिन प्रतिदिन खराब होते चले जाते हैं अंततः मिथुन राशि वाले लोग पहल करते हैं और संबंधों को सीमित कर देते हैं।
कर्क राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की।
इन दोनों का दांपत्य जीवन मधुर रहता है एक दूसरे के प्रति केयरिंग रहते हैं परंतु एक दूसरे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते।
कर्क राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
इन दोनों का परस्पर दांपत्य जीवन सुखमय रहता है दोनों एक दूसरे के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ रहते हैं इन दोनों की जोड़ी सबसे उत्तम जोड़ी मानी जाती है।
कर्क राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
यह दोनों भी एक दूसरे के लिए बहुत मददगार रहते हैं यदि इन दोनों का प्रेम संबंध बनता है तो शीघ्र ही वह शादी में तब्दील हो जाता है। सबसे भाग्यशाली कुंडली मिलान इन दोनों का रहता है।
कर्क राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की।
इन दोनों का परस्पर प्रेम संबंध अत्यंत आकर्षक रहता है और इनका आकर्षण विवाह के बाद भी बना रहता है एक दूसरे के लिए यह दोनों शुभ होते हैं फिर भी इनका स्वभाव पूरी तरह से एक दूसरे के अप अपोजिट होता है।
कर्क राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
यह मैच बहुत ही आदर्श और आकर्षक बन जाता है क्योंकि यह दोनों एक दूसरे के पूरक सिद्ध होते हैं। शायद कर्क राशि के लिए इससे अच्छा मैच कोई और ना हो।
कर्क राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
यदि इन दोनों का प्रेम संबंध हो तो वह शादी में तब्दील नहीं होता परंतु अरेंज मैरिज में यह जोड़ा सफल रहता है इसलिए इन दोनों का मिलान शुभ है।
कर्क राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
यह दोनों भी एक दूसरे से संतुष्ट रहते हैं परंतु इन दोनों में रोमांटिक भावना की कमी रहती है। जीवन नीरस रहता है परंतु दोनों ही कारोबारी दृष्टि से एक दूसरे के अच्छे पार्टनर बन सकते हैं।
कर्क राशि का लड़का और कुंभ राशि की लड़की
इन दोनों में परस्पर शत्रुता पनप सकती है और अधिकतर मामलों में यह दोनों अलग हो जाते हैं यह मिलान कतई शुभ नहीं है इसलिए इस्लाम से बचना चाहिए।
कर्क राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
यह एक परफेक्ट मैच है जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हैं। इन दोनों का मिलान भी अत्यंत शुभ रहता है शादी के लिए हो या प्रेम संबंधों के लिए सर्वत्र शुभ है।
0 Comments