कन्या राशि वालों के लिए साल 2022 परिवार में किसी तरह के मांगलिक कार्यों की और संकेत कर रहा है। किसी की शादी या कोई धार्मिक कार्यक्रम इस साल हो सकता है।
इसके साथ ही कन्या राशि वालों को व्यापार में धन लाभ भी हो सकता है। इस वर्ष आप व्यापार में अच्छा खासा प्रॉफिट कमाएंगे। किसी भी नए कार्य को करने की यदि आप योजना बना रहे हैं, तो भी यह साल आपका पूरी तरह से साथ देगा।
ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल है। आप किसी से प्रेम करते हैं, और अपने प्यार का इजहार करने से डरते हैं, तो इस वर्ष आप उसे प्रपोज करके देखें। आपके प्यार की रेलगाड़ी चल पड़ेगी।
कन्या राशि वाले छात्रों के लिए यह साल अच्छा नहीं कहा जा सकता। किसी न किसी वजह से इनकी पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। इस राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप इस वर्ष धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
संक्षिप्त रूप में कहें तो साल 2022 कन्या राशि वाले छात्रों के लिए ठीक नहीं है, क्योकिं उनकी पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
बाकि कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष परिवार में मांगलिक कार्यों की ओर इशारा कर रहा है। इन लोगों को धनलाभ की भी सम्भावना है। व्यवसाय में भी अच्छा खासा मुनाफा कमाएंगे।
किसी भी नये काम को भी कन्या राशि के जातक इस साल कर सकते हैं। इन लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा। सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना होगा। व्यक्ति धार्मिक यात्राएं भी कर सकता है।
0 Comments