12 साल के बाद इस उपाय का समय आता है। इससे धन ऐश्वर्य पुत्र पति और विद्या सभी अभीष्ट कार्य सिद्ध होते हैं।
मैंने कहीं पढ़ा था किसी विद्वान ने उपाय बताया था। जो कि बृहस्पति के लिए है।
बृहस्पति को संतान, पति, शिक्षा, पढ़ाई, मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर आदि के लिए जाना जाता है। जो भी किताबी कीड़े होते हैं उन लोगों पर बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। बृहस्पति का शुभ प्रभाव ना हो तो ऐसे व्यक्ति को कोई भी ठग सकता है यानी एक भोला भाला व्यक्ति जिसकी पढ़ाई लिखाई बीच में छूट गई हो, सोना खो जाए, अचानक बहुत बड़ी रकम की जरूरत पड़ जाए, लिवर खराब हो जाए या लंबे समय से पेट की बीमारियां ठीक ना हो रही हो, मोटापा बढ़ जाए तो समझ लेना चाहिए बृहस्पति अशुभ है।
उपाय
बृहस्पति को स्थाई रूप से अपने पक्ष में करने का यह उपाय अचूक है। इस उपाय को केवल कुंभ के गुरु में ही किया जाता है। यानी जब कुंभ का मेला होता है तब इस उपाय को करना चाहिए। इस समय बृहस्पति कुंभ राशि में चल रहा है। सक्रांति के बाद पहले वीरवार को हल्दी एक बड़े गमले में लगाए और इसकी नियमित रूप से देखभाल कीजिए। ध्यान रहे इस पौधे को आपको सालों से चलाना है। जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होगा आपका धन-संपत्ति मान सम्मान बढ़ता चला जाएगा।
नौकरी जाने के फिर से नौबत नहीं आएगी।
ऊपर जितने दुष्प्रभाव निर्बल बृहस्पति के दिए गए हैं उनमें आपको यह उपाय करने से लाभ मिलेगा। पति और पुत्र की लंबी आयु के लिए इस उपाय को अवश्य करें। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि जो लोग जरूरतमंद है उनका भला हो सके।
0 Comments