सिंह राशि के लिए शादी की भविष्यवाणी और शादी के लिए शुभ समय इस पोस्ट में हम आपको दे रहे हैं। यदि आपके सिंह राशि है और आप शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं तो इस पोस्ट में आपको पता चलेगा कि कैसी ग्रह स्थिति सिंह राशि पर है और आने वाले वर्ष में विवाह शादी के हिसाब से भविष्य कैसा है। वर्तमान समय में ग्रह स्थिति को देखा जाए तो इस समय वृहस्पति आपके लिए शुभ संकेत दे रहे हैं बृहस्पति इस समय कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। सातवें घर पर वृहस्पति का असर होने से आपको अच्छे रिश्ते मिलने की उम्मीद है। इस समय में अच्छे-अच्छे रिश्तो में से किसी एक का चुनाव करना आपके लिए थोड़ा कठिन होगा। फिर भी यदि आप जनवरी या फरवरी के शुभ मुहूर्त देख कर शादी करना चाहे तो शुभ होगा। यहां तक कि मार्च और अप्रैल के महीने में भी आपकी शादी फिक्स हो सकती है। ग्रह योग अच्छे दिखाई दे रहे हैं।
बृहस्पति जब कुंडली के सातवें घर में होता है तब चारों ओर से अच्छी खबर मिलती है घर में शुभ समारोह होते रहते हैं। दोस्त मित्र और रिश्तेदार मदद करते हैं। धन लाभ होता है तथा जीवन साथी से अच्छा सहयोग मिलता है। यह सब आपके साथ भी हो रहा होगा।

बृहस्पति शुभ हैं 13 अप्रैल तक।
बृहस्पति का यह गोचर फल आपके लिए वर्तमान में शुभ है अगले वर्ष के अप्रैल के मध्य तक वृहस्पति आपको सुख सुविधा तथा अच्छे समाचार देते रहेंगे। 13 अप्रैल के पश्चात परिहास पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वृहस्पति आपकी कुंडली के आठवें घर में होंगे उस समय खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों पर खर्च होगा। इस समय में जो कुछ खरीदेंगे उसकी कीमत अधिक होगी। प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने का विचार है तो अप्रैल से पहले यह काम कर ले।
शादी समारोह की दृष्टि से देखा जाए तो अप्रैल से पहले का समय अच्छा है उसके पश्चात आपके पास अवसर नहीं होगा।
छठा शनि और शादी योग
कुंडली के छठे घर में शनि बैठा है इसलिए आपके कार्यों में संपूर्णता आएगी आपके कार्यों को पूर्ण करेगा। विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने के योग हैं शनि का गोचर फल सिंह राशि के लिए अति शुभ है इस वर्ष या अगले वर्ष साल 2022 में यदि आपकी शादी होती है तो अच्छा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। शनि इसमें आपकी पूरी मदद करेगा। शनि की कृपा दृष्टि आप पर वर्ष भर बनी रहेगी परंतु 29 अप्रैल से 2 जुलाई के मध्य आपको शादी संबंधित कोई बड़ा फैसला नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय शनि की शुभ दृष्टि कुंडली के साथ में घर पर होगी परंतु यह बेहद कम समय है इस समय में यदि आप कोई रिश्ता पक्का करते हैं तो भविष्य में उसके कैंसिल होने के चांस हैं।
राहु केतु और शादी की भविष्यवाणी सिंह राशि के लिए
यदि आपके सिंह राशि है तो राहु और केतु इस समय शादी और विवाह संबंधी मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। 11 अप्रैल के पश्चात राहु कुंडली के नौवें घर में विराजमान होगा उस समय में आपके लिए कोई ना कोई ऐसा प्रपोजल आएगा जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। 11 अप्रैल साल 2022 के पश्चात बनने वाले प्रेम संबंध आपको हैरानी में डाल देंगे। राहु और केतु का कार्य ही हैरान करना होता है।
राहु और केतु 11 अप्रैल के पश्चात प्रेम संबंधी मामलों में सिंह राशि वालों की मदद करेंगे यदि आप की पहले से किसी जगह बातचीत चल रही है तो अचानक शादी का प्रोग्राम भी बन सकता है। तात्पर्य यह है कि यदि आप पहले से रिलेशनशिप में हैं चाहे वह लिव इन रिलेशनशिप हो या फिर सामान्य प्रेम संबंध वर्ष 2022 में 11 अप्रैल के पश्चात कभी भी शादी का योग बन सकता है इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। अपनी तरफ से शादी की तैयारियां पूरी रखें यदि आपका पहले से कहीं प्रेम संबंध है। इसके विपरीत यदि आपका प्रेम संबंधों में 11 अप्रैल के पश्चात मनमुटाव उत्पन्न होता है तो लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध भी धराशाई हो सकते हैं इस बात का आप को ध्यान रखना चाहिए।
निष्कर्ष यही है कि यदि आप की सिंह राशि है और शादी के लिए विचार कर रहे हैं तो इस वर्ष में अप्रैल महीने तक शादी योग बृहस्पति द्वारा बन रहे हैं अप्रैल के पश्चात प्रेम संबंधों में जो लोग हैं उनके लिए अच्छा समय है। यदि इस वर्ष में आपकी शादी होती है तो शनि आपको अच्छा जीवनसाथी दे सकते हैं। आपको शादी की तैयारियां अपनी तरफ से पूरी रखनी चाहिए।

0 Comments