इस पोस्ट मे आप पढ़ेंगे कि साल 2021-22 मे शुभ विवाह मुहूर्त हैं तो कब हैं। विवाह जीवन का एक नया मोड़ होता है बहुत भाग्यशाली होते हैं वह लोग जो लंबे समय तक दांपत्य जीवन का आनंद लेते हैं परंतु सुखी दांपत्य जीवन के लिए ना सिर्फ विवेक और समर्पण की आवश्यकता रहती है।
बल्कि भाग्य पर भी बहुत बड़ा दारोमदार रहता है और भाग्य वही करता है जो विधाता तय कर देता है। इसीलिए विधाता ने ज्योतिष को जन्म दिया ताकि इस विद्या को अपनाकर व्यक्ति अपना भविष्य निर्धारित कर सके। निस्संदेह तारीखों में एक शक्ति होती है जो अर्थ का अनर्थ और अनर्थ को अर्थ में बदल सकती है। हम मुहूर्त की बात कर रहे हैं।
किसी विद्वान ने बहुत गहरी बात कही है वह यह कि हजारों आत्माएं सही समय और सही मनुष्यों की तलाश में रहती हैं जब संस्कारी जीव और शुभ मुहूर्त एक साथ आते हैं तो महापुरुषों का जन्म होता है।
क्या साल 2021 में शादी करना गलत है?
आपके जीवन में होने वाले सभी मांगलिक कार्यों के लिए वृहस्पति का विचार करना आवश्यक है। कम से कम उनके लिए जो शुभ कार्यों का संचालन करना चाहते हैं।
वर्तमान में बृहस्पति कुंभ राशि में है (13 अप्रैल तक) कुंभ का बृहस्पति अति शुभ माना जाता है क्योंकि यह 12 साल बाद आता है। जब कुंभ का मेला लगता है। इसलिए जब तक बृहस्पति का भ्रमण कुंभ राशि में है तब तक विवाह के अच्छे योग हैं।
बृहस्पति का मीन राशि मे प्रवेश 13 अप्रैल 2022
बृहस्पति 13 अप्रैल को मीन राशि मे प्रवेश करेगा। यदि हम तारीखों की बात करें तो नवंबर महीने में 7, 8, 11, 12, 14 , 20, 21, 22, 28, 29, 30 नवंबर को विवाह के मुहूर्त शुभ है। फिर भी इस विषय पर विद्वान पंडित की राय ले लेनी चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति के राशि नक्षत्र के अनुसार विवाह का मुहूर्त तय होता है और होना भी चाहिए।
साल 2021-22 मे शुभ विवाह मुहूर्त
वास्तव में नवंबर और दिसंबर महीने मैं विवाह मुहूर्त बहुत शुभ हैं इसका आपके दांपत्य जीवन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। यही नहीं आगे होने वाली संतान के विषय में भी यह समय बहुत अच्छा है। अप्रैल साल 2021 से पहले यदि आपकी शादी हो जाती है तो यह आपके भावी जीवन के लिए, संतान के लिए बहुत शुभ सिद्ध हो सकता है।
अगले वर्ष बृहस्पति राशि परिवर्तन करके स्वराशि मीन में चले जाएंगे और 13 महीने तक अपनी राशि में विचरण करेंगे इसके साथ साथ शनि स्वराशि मकर में चल रहे हैं जो कि शुभ है। साल 2021 में सर्वाधिक शुभ मुहूर्त नवंबर और दिसंबर महीने में हैं।
साल 2022 के शुरुआत मे विवाह मुहूर्त
यदि साल 2022 की बात की जाए तो 22 जनवरी 23, 24, 25 जनवरी को विवाह के मुहूर्त हैं। इससे पहले शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके पश्चात 5 फरवरी 6, 7, 9, 10, 18, 19, 20 फरवरी तक विवाह के मुहूर्त उपलब्ध है।
0 Comments