यदि आप की मकर राशि है और शादी के लिए प्रयासरत हैं तो आपको यह पोस्ट अच्छी लगेगी क्योंकि यह आपके बारे में है। वर्तमान में ग्रह स्थिति विवाह के लिए कैसी है हम इस पोस्ट में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।
लग्न का स्वामी शनि लग्न में ही विराजमान है। मांगलिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध बृहस्पति कुंभ राशि में यानी दूसरे घर में विराजमान हैं जो कि अप्रैल तक रहेंगे। राहु और केतु की स्थिति आपकी कुंडली के पांचवें और 11 वे स्थान में है। तो यह है ग्रह स्थिति साल 2022 में आइए आप जानते हैं क्या साल 2022 में आपकी शादी होगी या नहीं?
वृहस्पति के अनुसार मकर राशि के लिए भविष्यफल। बृहस्पति वर्तमान में कुंडली के दूसरे घर में स्थित है और कुंडली का दूसरा घर मांगलिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।
कुंडली का तीसरा घर मित्र रिश्तेदारों से संबंधित है या वे सहयोगी जो आपकी मदद कर सकते हैं या कर सकते थे। कुंडली के तीसरे घर से हमें अपने सहयोगी यों का पता चलता है जो हमारे लिए सहायक सिद्ध होते हैं। वृहस्पति जब यहां पर होता है तब मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल स्थापित करता है। वृहस्पति पूरी कोशिश करेगा कि आपका मेलजोल रिश्तेदारों के साथ बना रहे परंतु यदि बृहस्पति आप पर क्रोधित हो जाए अशुभ हो जाए तो मित्रों रिश्तेदारों से संबंधों में कमी पैदा करता है। ऐसे कष्ट देगा जो केवल मित्र या रिश्तेदार ही दे सकते हैं। बृहस्पति अशुभ होकर दोस्तों से दूर कर देता है। बृहस्पति की दृष्टि पांचवें स्थान यानी कुंडली के सातवें घर होगी। इस तरह से विवाह के लिए भी परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। यदि आप अपने लिए जीवनसाथी की तलाश में हैं तो बृहस्पति मददगार सिद्ध हो सकता है क्योंकि तीसरे घर से बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि सातवें घर पर रहती है। विवाह के लिए यह एक आवश्यक घटक है। 13 अप्रैल साल 2022 तक वृहस्पति तीसरे घर में विराजमान रहेगा इसलिए सुनिश्चित करें कि किसी ब्राह्मण से आप शत्रुता ना करें। या फिर किसी विद्वान व्यक्ति से अपने संबंध खराब ना करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो वृहस्पति अनुकूल ही रहेगा और 13 अप्रैल साल 2022 तक विवाह संबंधी कार्यों में आपकी मदद करेगा। आप अपना विवाह 13 अप्रैल 2022 तक संपन्न कर सकते हैं।
मकर राशि के लिए मीन का बृहस्पति। मीन राशि में बृहस्पति की स्थिति बहुत ही उत्तम मानी गई है इसलिए साल 2022 में 13 अप्रैल के पश्चात वृहस्पति आपके लिए शुभ हो जाएगा। सर्वत्र शुभ फल करेगा। धन लाभ और ऐश्वर्या के लिए साधन प्रस्तुत रहेंगे। आपके रुके हुए कार्यों को बृहस्पति संपूर्ण करेगा। मनचाहे कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। विरोधी दबे रहेंगे तथा मित्र आपकी मदद के लिए प्रस्तुत रहेंगे। विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए 13 अप्रैल के पश्चात का समय अति उत्तम है। यदि आपकी शादी नहीं हुई और आप शादी के लिए प्रयासरत हैं तो आपको 13 अप्रैल के पश्चात का समय चुनना चाहिए क्योंकि उस समय वृहस्पति पूर्ण बली और शुभ होगा।
मकर राशि के लिए शनि कुंडली के प्रथम स्थान में ही विराजमान है इसलिए पूरा वर्क 2022 में आप सुपर बिजी रहे। साल 2022 में भी शनि की स्थिति अधिकतर समय लग्न स्थान पर ही होगी इसलिए आप पूरा वर्ष बिजी रहेंगे। मांगलिक कार्यों के लिए शनि की स्थिति कुछ देर के लिए 29 अप्रैल 2022 से 2 जुलाई 2022 तक कुंडली के दूसरे घर में रहेगी। यही वह समय है जब आप अपने घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। इसके पश्चात शनि से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा ना रखें।
राहु और केतु जब कुंडली के पांचवें और ग्यारहवें स्थान में होते हैं तो विवाह के लिए उत्तम परिस्थितियों का निर्माण करते हैं। विश्वा अचानक होता है और प्रेम विवाह अधिक होते हैं। वर्तमान समय में राहु और केतु की स्थिति 13 अप्रैल तक पांचवें और 11 वे स्थान में है इसलिए यदि शादी से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो राहु और केतु 13 अप्रैल तक मददगार हैं। 13 अप्रैल साल 2022 के पश्चात राहु और केतु की स्थिति कुंडली के चौथे और दसवें घर में रहेगी। उस समय राहु और केतु तटस्थ हो जाएंगे अर्थात ना तो सहयोग करेंगे और ना ही असहयोग।
निष्कर्ष यही है कि यदि आप की मकर राशि है और आप शादी के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं तो साल 2022 में आपकी शादी होने के योग मौजूद हैं। 13 अप्रैल के पश्चात यह योग और भी अधिक मजबूत हो जाएंगे।

0 Comments