मेरे सभी प्रिय पाठकों को ज्योतिषी अशोक कुमार का नमस्कार। प्रस्तुत लेख के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूं कि वर्ष 2021 में नवंबर महीने की 1 तारीख को ग्रहों की क्या स्थिति होगी और उस ग्रह स्थिति का पूरे 12 राशि पर क्या प्रभाव होगा।यदि महीने के बीच में अर्थात 1 तारीख के बाद कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसकी जानकारी भी मैं आपको दूंगा।मैं अपने प्रिय पाठकों को बताना चाहता हूं कि यह मासिक भविष्यफल जनरल नेचर का है यदि कोई व्यक्ति विशेष तौर पर केवल अपने बारे मेंजानना चाहता है तो इसके लिए उसे मुझसे संपर्क करना पड़ेगा। मैं मासिक फल और वार्षिक फलभी तैयार करता हूं। इस पर्सनलाइज वार्षिक या मासिक फल के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
वर्ष 2021 के नवंबर महीने की 1 तारीख को ग्रहों की स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है और इसका सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव भी नीचे दिया गया है
ग्रह | राशि | ग्रह | राशि | ग्रह | राशि |
सूर्य | तुला | मंगल | तुला | बुध | कन्या |
सूर्य | 16 नवंबर वृश्चिक | बृहस्पति | मकर कुम्भ 21 नवंबर | बुध | तुला 02 नवंबर वृश्चिक 21 नवंबर |
शुक्र | धनु | शनि | मकर | राहु | वृष |
केतु | वृश्चिक |
नवंबर 2021
2021 का नवंबर महीना 12 राशियों के लिए किस प्रकार का रहेगा यह मैं आपको बताता हूं। इस महीने की पूरी अवधि के दौरान शुक्र ग्रह धनु राशि में रहेंगे। मंगल तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इस महीने की सबसे महत्वपूर्ण घटना होगी जब बृहस्पति 21 नवंबर को मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव नवंबर में सभी राशियों पर निम्नलिखित प्रकार से होगा।
मेष राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का समय मेष राशिफल वालों के लिए ठीक है। इसका कारण है मेष राशि का स्वामी मंगल अपने घर पर दृष्टि बनाए हुए हैं। सभी प्रकार के कार्य के लिए यह बहुत अच्छा समय है। जो लोग व्यापार करते है उनको लाभ प्राप्त होगा और व्यापार का विस्तार करने का यह उचित समय है। व्यापार भाव में शनि और बृहस्पति की उपस्थिती से नौकरी और व्यापार के लिए अच्छी स्थिति बनेगी। इस महीने की 15 तारीख तक सूर्य तुला राशि में होंगे। तुला राशि में सूर्य के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। इस कारण से मन में थोड़ा आत्मविश्वास की कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थियों का मन में नहीं लगेगा। लेकिन उन्हे पढ़ाई के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवम्बर का महीना वृष राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। इसका कारण है कि सभी ग्रह प्रतिकूल चल रहे है। लग्न में स्थित राहु के कारण आप कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को काम का बोझ बढ़ा हुआ महसूस होगा। जो लोग व्यापार करते है उन्हे इस समय कोई नया जोखिम नहीं लेना चाहिए। सूर्य, बुध और मंगल राशि के छठे भाव में बैठ कर रोग, ऋण और शत्रु पैदा कर रहें हैं। यह स्थिति पूरा महीना बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। राशि स्वामी शुक्र कुंडली के अष्टम स्थान में बैठे हुए हैं और कुछ भी सकारात्मक परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। उन्हे अच्छे परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
मिथुन राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर माह में परिस्थिति में बदलाव होगा। व्यापार के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी यह समय बहुत अच्छा होगा। आप खुश रहेंगे और जिसका असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त होंगे। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। जो लोग प्रतियोगिता या इंटरव्यु की तैयारी कर रहें हैं उन्हे सफलता मिल सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन उसी अनुपात में आपके खर्च भी बढ़े रहेंगे।
कर्क राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला ही रहेगा। जो लोग नौकरीपेशा है या फिर व्यापार करते हैं उनके लिए तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन कमजोर सूर्य और मंगल के कारण आप को एनर्जी का अभाव लगेगा और आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। इस कारण से आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। इस माह में आपको धन लाभ होगा। शनि और बृहस्पति की सप्तम स्थान में उपस्थिती के कारण आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लाएगी।
सिंह राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए औसत रहेगा। इसका कारण है सिंह राशि का स्वामी सूर्य नीच राशि में स्थित है। इस कारण से आपको अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। लेकिन यह समय व्यापार करने वाले लोगों के लिए उत्तम है। जो लोग नौकरी करते हैं उनको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मंगल और बुध के कारण आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें यदि आपने कोई लापरवाही की तो आप बीमार पड सकते है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। उन्हे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
कन्या राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर आप के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। आप चाहें व्यापार कर रहें हो या नौकरी कर रहें हो,आपको सफलता मिलेगी। आपको कई नये अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने व्यापार में विस्तार करने में सफल होंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति प्राप्त होगी। नीच के सूर्य के कारण थोड़ा आत्मबल और आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। परंतु यह एक अस्थाई स्थिति है परंतु 16 दिसंबर के बाद सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करते ही स्थितियाँ एकदम बदल जाएंगी। तब तक आपको धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है। पूरा महीना धन लाभ होता रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का समय तुला राशि के लोगों के लिए ठीक है। इस अवधि के दौरान आपके कैरियर के लिए समय अच्छा है। यदि आप व्यापार चला रहें है तो आपको काफी लाभ होगा और आप आप व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। शनि और बृहस्पति के कारण आपको नौकरी में भी सफलता मिलेगी। आपको पदोन्नति मिलेगी और इंक्रीमेंट प्राप्त होगी। सूर्य,मंगल की प्रथम स्थान में उपस्थिती के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ा महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा समय है। पूरा महीना धन लाभ होता रहेगा।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए औसत है। क्योंकि राशि का स्वामी मंगल द्वादश स्थान में स्थित है। यह स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं मानी जाती। आपके खर्च बहुत बढ़ जाएँगे। आपका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। आपका खर्च दवाइयों पर होने की संभावना है। 16 नवंबर को सूर्य जब वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तब स्थिति में सुधार होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक होगा। आप अपना आत्म विश्वास बढ़ा हुआ देखेंगे। इस कारण आपको व्यापार में लाभ होगा और यदि आप नौकरी करते हैं तो वहाँ पर आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। वैवाहिक जीवन व परिवार के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा कह सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं इस समय के दौरान उन्हे अपनी नौकरी में उन्नति मिलेगी। जो लोग व्यापार चलाते है उन्हे लाभ होगा और वे अपने व्यापार में विस्तार करने में सफल रहेंगे। सूर्य, मंगल की स्थिति आपके लिए लाभकारी होगी और आपको धन लाभ होगा। धन की कमी दूर होगी। स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा समय रहेगा। जो विदेश जाना चाहते हैं तो इस उन्हे सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय ठीक रहेगा।
मकर राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का समय मकर राशि वालों के लिए उत्तम है। क्योंकि राशि का स्वामी शनि प्रथम स्थान में स्थित हैं। शनि के साथ बृहस्पति भी है इन ग्रहों के कारण आपको अपने हर कार्य में सफलता मिल रही है। जो लोग नौकरी करते है उन्हे नौकरी में लाभ मिलेगा। व्यापार करने वाले लोग व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे और अपने व्यापार में विस्तार करने में सफल होंगे। परंतु आप आपपरिश्रम करते रहें। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नहीं करनी चाहिए। जो लोग प्रेम सम्बन्धों में है उनका समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा। वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपके घर का माहौल भी बढ़िया बना रहेगा।
कुंभ राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

कुम्भ राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना अच्छा होगा। राशि स्वामी शनि द्वादश स्थान में स्थित हैं। इस ग्रह स्थिति के कारण आपको नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। परंतु आपके खर्च भी बढ़े रहेंगे। जो लोग प्रेम संबंध में है उनके सम्बन्धों में मधुरता आएगी। आप इस अच्छे समय का आनंद ले। विवाहित जातकों के लिए उत्तम समय है। पूरा महीना आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उन्हे परीक्षा परिणामों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला है। राशि का स्वामी बृहस्पति एकादश स्थान में शनि के साथ स्थित है। इस ग्रह स्थिति के कारण आपकी आय में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार चलाते हैं उनके लिए बहुत अच्छा समय होगा। वे अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। नए निवेश के लिए अनुकूल स्थितियों का निर्माण होगा। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अच्छा हैं। उन्हे नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक लोगों के लिए समय ठीक है।साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। धन के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक होगा।
0 Comments