मेरे सभी प्रिय पाठकों को ज्योतिषी अशोक कुमार का नमस्कार। प्रस्तुत लेख के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूं कि वर्ष 2021 में दिसम्बर महीने की 1 तारीख को ग्रहों की क्या स्थिति होगी और उस ग्रह स्थिति का पूरे माहहर राशि पर क्या प्रभाव होगा।यदिमहीने के बीच में अर्थात 1 तारीख के बाद कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसकी जानकारी भी मैं आपको दूंगा।मैं अपने प्रिय पाठकों को बताना चाहता हूं कि यह मासिक भविष्यफल जनरल नेचर का है यदि कोई व्यक्ति विशेष तौर पर केवल अपने बारे मेंजानना चाहता है तो इसके लिए उसे मुझसे संपर्क करना पड़ेगा। मैं मासिक फल और वार्षिक फलभी तैयारकरता हूं। इस पर्सनलाइज वार्षिक या मासिक फल के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
वर्ष 2021 के दिसम्बर महीने की 1 तारीख को ग्रहों की स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है और इसका सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव भी नीचे दिया गया है
ग्रह | राशि | ग्रह | राशि | ग्रह | राशि |
सूर्य | वृश्चिक | मंगल | तुला | बुध | वृश्चिक |
सूर्य | धनु16 दिसम्बर | मंगल | वृश्चिक 05 दिसम्बर | बुध | धनु 10 दिसम्बर मकर 29 दिसम्बर |
शुक्र | धनु | बृहस्पति | कुम्भ | राहु | वृष |
शुक्र | मकर 08 दिसम्बर | शनि | मकर | केतु | वृश्चिक |
दिसम्बर 2021
2021 का दिसम्बर महीना 12 राशियों के लिए किस प्रकार का रहेगा यह मैं आपको बताता हूं। इस महीने के आरंभ में शुक्र ग्रह धनु राशि में रहेंगे परंतु 08 दिसम्बर को वे मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल माह आरंभ में तुला राशि में होंगे और 05 तारीख को वृश्चिक राशि में आ जाएंगे। उनके साथ केतु होंगे। मंगल और केतु का साथ हमारे लिए शुभ नहीं होता। इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव दिसम्बर में सभी राशियों पर निम्नलिखित प्रकार से होगा।
मेष राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

इस वर्ष का अंतिम माह मेष राशि के लोगों के लिए ठीक रहेगा। माह के आरंभ में राशि स्वामी मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में मित्र सूर्य के साथ विराजमान रहेंगे। उनके साथ बुध और केतु भी इसी राशि में बैठे हैं। एक ही राशि में जब चार ग्रह विराजमान होते हैं तो यह समय विशेष बन जाता है। इस योग के फलस्वरूप मेष राशि के लोगों के लिए 05 तारीख से लेकर 10 तारीख तक का समय शुभ है। उनको अपनी नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। न्यायालय में यदि कोई मामला विचारधीन था तो उसका फैसला आपके हक़ में आ सकता है। 08 तारीख के बाद जब शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब आप थोड़े आलसी हो जाएंगे और विलासिता के साधनों पर खर्च करेंगे। कुल मिलाकर साल 2021 का यह महीना आपके लिए सही रहेगा।
वृष राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

वृष राशि के लोगों के लिए दिसंबर महीना शुभ और अच्छा व्यतीत होगा। वृष राशि के सातवें घर में चार ग्रहों की उपस्थिती के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दशम घर में बृहस्पति स्थित है इसलिए नौकरी में आपको लाभ होगा और तरक्की मिलेगी। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए सकारात्मक है। आपके परिश्रम का सही फल आपको मिलेगा।
मिथुन राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

वर्ष का अंतिम माह मिथुन राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। इस महीने में सप्तम स्थान में शुक्र, बुध और सूर्य अपना समय व्यतीत करके आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। इन ग्रहों के कारण आपको व्यापार में लाभ होगा। आप व्यापार में नया निवेश करने में सफल होंगे। इसके साथ ही आपके अपने जीवनसाथी से साथ बहुत अच्छे संबंध बनेगे। आपको एक साथ समय व्यतीत करने का काफी अवसर मिलेगा। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देना होगा। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपके बीमार होने की संभावना है। आपको सजग रहना होगा क्योंकि शत्रु आप को परेशान कर सकते हैं। किसी को भी पैसा उधर न दें। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है। उन्हें कुछ परेशानियां हों सकती है लेकिन वे इसे अच्छे से संभाल लेंगे।
कर्क राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

दिसंबर का समय कर्क राशि वालों के लिए मिले जुले फल वाला समय रहेगा। क्योंकि सूर्य का वृश्चिक राशि में बुध के साथ आने से आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी। आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको प्रशंसा, सम्मान प्राप्त होगों। इस समय प्रोमोशन, इंक्रीमेंट होने की प्रबल संभावना हैं। पैसों के लिए भी बहुत अच्छा समय हैं। 05 तारीख से 10 तारीख तक पंचम स्थान में चार ग्रह एक साथ बैठेंगे। यह समय आपके प्रेम सम्बन्धों को एक नई दिशा देगा। सप्तम स्थान में स्वराशि के शनि मित्र शुक्र के साथ आपके वैवाहिक सम्बन्धों को मधुर बना रहें हैं। अष्टम स्थान में बृहस्पति आपको शुभ फल प्रदान नहीं कर पाएंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके परिश्रम के अनुसार आपको फल देगा। छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती है लेकिन आप उनको दूर करने में सफल होंगे।
सिंह राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

दिसंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा। क्योंकि राशि स्वामी सूर्य सुख के घर में बुध के साथ एक शुभ योग का निर्माण कर रहा है। इस कारण नौकरी और व्यापार करने वालों को सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे। जो युवा लोग प्रेम संबंध में है, उनके समय अच्छा रहेगा। उन्हे एक साथ समय व्यतीत करने का समय प्राप्त होगा। पुरानी नाराजगी दूर होगी। वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते। दोनों के बीच में मन मुटाव, तकरार रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

दिसंबर का समय कन्या राशि वालों के लिए अच्छा होगा क्योंकि सूर्य अपने मित्र मंगल के साथ उसकी राशि में स्थित है। आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य राशि स्वामी बुध के साथ बैठकर बुधादित्य योग बनाएगा। इससे नौकरी करने वालों को अपने काम में सफलता मिलेगी और अच्छा कार्य करने के फलस्वरूप सम्मान और पुरस्कार प्राप्त होगा। बिज़नेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय रहेगा।
तुला राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

वर्ष का अंतिम माह दिसंबर तुला राशि वालों के लिए ठीक है। सूर्य, बुध, शुक्र और बृहस्पति इस राशि के लोगों को अनुकूल फल प्रदान करेंगे। पूरा महीना धन लाभ के योग बने रहेंगे। सूर्य और मंगल नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में सफलता दिलाएँगे। व्यापार करने वालों के लिए भी समय ठीक रहेगा। इस अवधि में काफी धन लाभ होगा। पंचम घर में बृहस्पति की उपस्थिती प्रेमी जोड़ों के लिए शुभ है। उन्हे एकसाथ समय गुजारने का अवसर मिलेगा। जो प्रेम संबंध में है और विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हे सफलता मिल सकती है। विवाहित लोगों के लिए भी समय ठीक है। विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का फल प्राप्त होगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

वर्ष का अंतिम महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि राशि के स्वामी मंगल पहले घर में मित्र सूर्य के साथ रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। पदोन्नति और इंक्रीमेंट की संभावना है। राहु के कारण जो लोग व्यापार करते है उनके लिए समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। आप केवल धैर्य रखें और अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। 16 दिसम्बर के बाद सूर्य कुंडली के दूसरे घर में बुध के साथ बुध-आदित्य योग बनाएगा। इससे आपको सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। विवाहित लोगों के लिए समय सामान्य है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है।
धनु राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

दिसम्बर महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा है। क्योंकि राशि का स्वामी बृहस्पति तृतीय स्थान में बैठकर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए सफलता के योग बनेगे। आपका मन खुशी से भरा रहेगा। आपके सारे लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे। पदोन्नति के साथ अच्छी जगह पर नियुक्ति हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में लाभ होगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी लेकिन आपके खर्च बहुत बढ़ जाएँगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी को धन उधर न दें। विवाहित जोड़ों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला ही रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
मकर राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

वर्ष का अंतिम महीना मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा। मकर राशि के स्वामी इस राशि के प्रथम स्थान में बैठकर आपको लगातार लाभ पहुंचा रहे है। इस महीने के आरंभ में शुक्र द्वादश स्थान में बैठकर आपसे विलासिता के साधनों पर खर्च करवाएँगे। महीने की 10 तारीख को शुक्र अपने मित्र शनि के साथ मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राशि के प्रथम भाव में शनि और शुक्र की उपस्थिती से आपके सारे कार्य सफल होंगे। विवाहित लोगों के अपने जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में तनाव दूर होगा और सम्बन्धों में मधुरता आएगी। आपका समय सुख से व्यतीत होगा। नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा है। आय में लगातार वृद्धि होगी। पंचम स्थान में राहु के कारण प्रेमियों के लिए समयउतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

वर्ष 2021 का अंतिम माह दिसंबर का समय कुंभ राशि वालों के लिए ठीक है। राशि के प्रथम स्थान में बृहस्पति के कारण आप अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। चाहे आप नौकरी करते हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और लग्न से पाने सभी कार्यों को करते रहेंगे। लगातार मेहनत के कारण आपके लिए सफलता के दरवाजे खुल जाएँगे। राशि के दशम स्थान में सूर्य और मंगल के कारण आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा और आपके सारे कार्य सरलता से पूरे हो जाएंगे। आपके लिए पूरा महीना आय में वृद्धि और लाभ के योग बने रहेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए व्यापार में विस्तार का समय रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत अच्छा समय है। आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि मासिक राशिफल दिसम्बर 2021

साल का आखरी माह दिसंबर का समय मीन राशि वालों के लिए अच्छा कह सकते है। इस राशि के नवम, दशम, एकादश घरों में लगातार ग्रहों की उपस्थिती बनी हुई है। आप भाग्यशाली बने रहेंगे। आपके सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। नौकरी पर स्थितियाँ आपके लिए अनुकूल बनी रहेंगी। थोड़ा सा समय व्यापार करने वालों के लिए अनुकूल नहीं होगा। उनको व्यापार में थोड़ा सा नुकसान का योग बनता दिखायी दे रहा है। आपके विवाहित जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। परंतु आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य से काम लें और बहस न करें। यदि आप विदेश जाने का प्रयास कर रहें हैं तो सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। उन्हे परीक्षा में सफलता मिलगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं है। खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण रखें आपको पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। थोड़ी बहुत परेशानियों के बावजूद दिसम्बर आपको बेहतरीन परिणाम देगा।
0 Comments