मेरे सभी प्रिय पाठकों को ज्योतिषी अशोक कुमार का नमस्कार।प्रस्तुत लेख के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूं कि वर्ष 2021 मेंजून महीने की 1 तारीख को ग्रहों की क्या स्थिति होगी और उस ग्रह स्थिति का पूरे माहहर राशि पर क्या प्रभाव होगा।यदिमहीने के बीच में अर्थात 1 तारीख के बाद कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसकी जानकारी भी मैं आपको दूंगा।मैं अपने प्रिय पाठकों को बताना चाहता हूं कि यह मासिक भविष्यफल जनरल नेचर का है यदि कोई व्यक्ति विशेष तौर पर केवल अपने बारे मेंजानना चाहता है तो इसके लिए उसे मुझसे संपर्क करना पड़ेगा। मैं मासिक फल और वार्षिक फलभी तैयारकरता हूं। इसपर्सनलाइज वार्षिक या मासिक फल के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
वर्ष 2021 के जून महीने की 1 तारीख को ग्रहों की स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है और इसका सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव भी नीचे दिया गया है
ग्रह | राशि | ग्रह | राशि | ग्रह | राशि |
सूर्य | मेष | मंगल | मिथुन | बुध | वृषभ |
सूर्य | 14 मई वृषभ | बृहस्पति | कुंभ | बुध | मिथुन 26 मई |
शुक्र | मेष 04 मई वृषभ 29 मई मिथुन | शनि | मकर | ||
केतु | वृश्चिक | राहु | वृष |
जून 2021
2021 का जून महीना 12 राशियों के लिए किस प्रकार का रहेगा यह मैं आपको बताता हूं। इस महीने के आरंभ में यदि ग्रहों की स्थिति सामान्य कही जा सकतीहै। इसका प्रभाव जून में सभी राशियों पर निम्नलिखित प्रकार से होगा।
मेष राशि मासिक राशिफल जून 2021

ग्रह स्थिति के हिसाब से यह माह मिले जुले फल प्रदान करने वाला है। इस महीने में आपको सम्मान प्राप्त होगा।जहां एक ओर परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा, युवा लोगों के नए प्रेम संबंध स्थापित होंगे। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। परंतु मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी, चिंताओं से परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा नहीं रहेगा। किसी बीमारी की वजह से आप परेशान होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। उन्हे अपने अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
वृष राशि मासिक राशिफल जून 2021

जून महीना ग्रहों के अनुसार आपके लिए ठीक रहेगा। परिवार में वातावरण अच्छा बना रहेगा। यदि आप विवाहित है तो आपके माता-पिता से आपको सहायता मिलेगा और पत्नी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार से धन लाभ के योग दिखाई दे रहें है। इस महीने के अंत में ग्रहों के अनुसार किसी दुर्घटना के योग बन रहे है इसलिए आप संभलकर रहें।
मिथुन राशि मासिक राशिफल जून 2021

यह महीना ग्रहों के हिसाब से आपके लिए लाभ और कारोबार के दृष्टि से बहुत अच्छा है। आप चाहे नौकरी करते हो या बिज़नेस, आप पूरा महीना धन लाभ होगा। आप कुछ नया खरीद सकते है। यह खरीद किसी वाहन की भी हो सकती है या फिर मकान या प्लॉट की भी। आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे और आपके शत्रुओं की पराजय होगी। परंतु किसी रोग-बीमारी की वजह से आपको बहुत तकलीफ होगी।
कर्क राशि मासिक राशिफल जून 2021

ग्रहों के हिसाब से यह महीना आपके लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। परिवार में अपने जीवन साथी के साथ मतभेद की वजह से आप परेशान होंगे। आपके माता-पिता किसी बीमारी की वजह से तकलीफ में रहेंगे। मित्रों के साथ कोई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। यदि आप व्यापार करते है तो व्यापार में भी नुकसान के योग दिखाई दे रहे है। आपका स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। इस महीने के आखिरी सप्ताह में स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि मासिक राशिफल जून2021

ग्रह बता रहे है कि सिंह राशि के लोगों का समय बहुत अच्छा चल रहा है। जून महीने में भी चारों तरफ से अच्छी सूचनाएँ मिलेगी। जो लोग नौकरी करते है उनकी पदोन्नति के योग दिखाई दे रहे है। इस पदोन्नति के साथ उन्हे धन लाभ, अधिकार और यश, सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग बिज़नस करते है उन्हे अपने सहयोगियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। परिवार में बहुत अच्छा वातावरण बना हुआ है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और यात्रा करते समय भी सावधानी रखे।
कन्या राशि मासिक राशिफल जून 2021

यह महीना आपके लिए मिले जुले फल लेकर आएगा। यदि आप नौकरी करते है तो आपको धन लाभ और पदोन्नति के योग है। आपको अपने कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। यदि आप बिज़नस करते है तो आपके बिज़नस का विस्तार होने की संभावना है। परंतु आपके परिवार में स्थिति बिलकुल उल्टी रहेगी। आप परिवार में झगड़ों के कारण परेशान होंगे। इसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते है। आपको शारीरिक कष्ट होगा।
तुला राशि मासिक राशिफल जून 2021

ग्रह स्थिति के अनुसार यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। नौकरी हो या बिज़नस आपको कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ेगा। आपके खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य के लिए भी समय ठीक नहीं है। आपको मानसिक परेशानियाँ का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। लेकिन इतना होने के बावजूद आपका हौसला बना रहेगा।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल जून 2021

यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। एक तरफ आपको बिज़नस में लाभ होगा। आपको मान प्रतिष्ठा मिलेगी। परंतु आपके घर में माहौल अच्छा नहीं है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बहुत खराब रहेगा। इस वजह से काफी पैसा खर्च होगा। इन कारणो से आप मानसिक रूप से बहुत ज्यादा कष्ट होगा। युवा लोग नए प्रेम संबंध स्थापित करेंगे और उनका समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु राशि मासिक राशिफल जून 2021

आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपने जो योजनाएँ बनाई थी वे सभी पूरी होंगी इस महीने में। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप परिवार और बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। आपको बिज़नस में लाभ होगा और बिज़नस में विस्तार कर सकते है। इस महीने आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते है।
मकर राशि मासिक राशिफल जून 2021

ग्रहों के अनुसार आपके परिवार में बहुत अच्छा वातावरण बना हुआ है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी यात्रा पर जा सकते है और यह यात्रा शुभ रहेगी। यदि आप नौकरी करते है तो नौकरी में पदोन्नति या फिर आपके मन के अनुसार स्थान पर स्थानांतरण का योग दिखाई दे रहा है। युवा लोगों के नए प्रेम संबंधों को बनाने में सफलता मिलेगी। यदि आप बिज़नस करते है तो धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
कुंभ राशि मासिक राशिफल जून 2021

ग्रहों के अनुसार समय आपके लिए ठीक है। यदि आप किसी बीमारी की वजह से परेशान थे तो उस बीमारी से आपको छुटकारा मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा होगा। यदि आप नौकरी करते है तो आपको धन लाभ के योग है। आपकी मुलाक़ात आपके पुराने मित्रों से होगी और यह बहुत सुखद रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे है। आपके परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन हमेशा ध्यान रखें।
मीन राशि मासिक राशिफल जून2021

ग्रहों के अनुसार यदि स्वास्थ्य खराब था तो इस महीने में सुधार होगा। यदि आप नौकरी करते है तो समय ठीक है, धन लाभ हो सकता है। आपको मित्रों की सहायता से किसी कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाए सफल होंगी। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और उससे मिलकर आपको बहुत प्रसन्नता होगी। पति-पत्नी संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है। युवा प्रेमियों का समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार करने वालो के लिए भी समय ठीक रहेगा।
0 Comments