मेरे सभी प्रिय पाठकों को ज्योतिषी अशोक कुमार का नमस्कार।प्रस्तुत लेख के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हूं कि वर्ष 2021 मेंअगस्त महीने की 1 तारीख को ग्रहों की क्या स्थिति होगी और उस ग्रह स्थिति का पूरे माहहर राशि पर क्या प्रभाव होगा।यदिमहीने के बीच में अर्थात 1 तारीख के बाद कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसकी जानकारी भी मैं आपको दूंगा।मैं अपने प्रिय पाठकों को बताना चाहता हूं कि यह मासिक भविष्यफल जनरल नेचर का है यदि कोई व्यक्ति विशेष तौर पर केवल अपने बारे मेंजानना चाहता है तो इसके लिए उसे मुझसे संपर्क करना पड़ेगा। मैं मासिक फल और वार्षिक फलभी तैयारकरता हूं। इसपर्सनलाइज वार्षिक या मासिक फल के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
वर्ष 2021 के अगस्त महीने की 1 तारीख को ग्रहों की स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है और इसका सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव भी नीचे दिया गया है
ग्रह | राशि | ग्रह | राशि | ग्रह | राशि |
सूर्य | कर्क | मंगल | सिंह | बुध | मिथुन |
सूर्य | 17 अगस्त सिंह | बृहस्पति | कुंभ | बुध | सिंह 09 अगस्त कन्या 26 अगस्त |
शुक्र | सिंह 11 अगस्त कन्या | शनि | मकर | ||
केतु | वृश्चिक | राहु | वृष |
अगस्त 2021
2021 का अगस्त महीना 12 राशियों के लिए किस प्रकार का रहेगा यह मैं आपको बताता हूं। इस महीने के आरंभ में ग्रहों की स्थिति सामान्य है इसका प्रभाव अगस्त में सभी राशियों पर निम्नलिखित प्रकार से होगा।
मेष राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना बढ़िया रहने वाला है। चतुर्थ भाव में सूर्य और बुध की उपस्थिती से आपको इस महीने सुख और समृद्धि प्राप्त होगी। आपका पारिवारिक वातावरण सोहार्दपूर्ण होगा। परिवार में शांति का माहौल छाया रहेगा। कुंडली के पंचम भाव में मंगल और शुक्र की उपस्थिती युवावर्ग के लिए बहुत अच्छे समय का निर्माण करेगी। प्रेमी जातकों में परस्पर प्यार की वृद्धि होगी। विवाहित लोगों का समय भी बहुत अच्छा व्यतीत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महिना बहुत अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हे अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप बिज़नस करते है तो निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी को न तो उधार दें और न ही लें।
वृष राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार वृष राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना अच्छा है। वृष राशि के लोग चाहे नौकरी में हो या बिज़नस करते हो वे इस महीने शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं क्योंकि उनके लिए लाभ का समय है। उन्हे धन प्राप्ति के योग बन रहें है। विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा वे अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताएँगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और मजबूत होंगे। विवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जो अविवाहित लोग अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहें है उन्हे विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। महीने का अंतिम भाग थोड़ा कष्टमय हो सकता है। आप यात्रा न करें तो आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार अगस्त का महीना मिथुन राशि को लोगों को मिले जुले फल प्रदान करेगा। यह महीना व्यवसाय करने वालों के लिए उत्तम है। उनके व्यापार में वृद्धि होगी और बिज़नस का विस्तार होगा। परंतु नौकरी करने वालों के लिए समय ठीक नहीं होगा। उन्हे सलाह दी जाती है कि वे किसी पर विश्वास न करें। कोई उन्हे धोखा दे सकता है। परिवार में यदि विवाद चल रहा है तो वह विवाद समाप्त हो जाएगा। आपको अपने परिजनो का सहयोग मिलेगा और आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यह महीना प्रेम सम्बन्धों के लिए भी अच्छा है। यदि आपका प्रेमी आपसे नाराज है तो उन्हे मनाने के लिए यह समय उपयुक्त है। जो व्यक्ति विदेश जाने का प्रयास कर रहें है उन्हे विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रह संकेत कर रहे हैं कि कर्क राशि के लोग अगस्त महीने में खुशहाल रहेंगे। आप को मान सम्मान मिलेगा और आपकी उम्मीदें पूरी होंगी। शनि, मंगल और शुक्र ग्रहों के कारण आपको व्यापार में सफलता मिलेगी और लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पद में उन्नति और वेतन में वृद्धि की संभावना है। आपके सभी कार्य सफल होंगे। धन लाभ होता रहेगा। लेकिन इस महीने में आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएँ पैदा होंगी। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत नहीं रहते है तो आपके बीमार होने की आशंका है। आपके परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आप अपने परिजनो के साथ समय का आनंद लेंगे।
सिंह राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए अगस्त महीना शुभ है। आपके जो कार्य लंबित थे वे इस महीने में पूरे हो जाएंगे। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके घर में मेहमानो का आगमन होगा और आवभगत में व्यस्त रहेंगे। कार्यालय में आपका प्रभाव बढ़ेगा और धन लाभ भी होगा। आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे यदि अदालत में कोई मामला चल रहा था तो उसका फैसला आपके हक़ में आ सकता है। यदि किसी कार्य से यात्रा पर जा रहे है तो वह यात्रा सफल होगी। व्यापारी जातकों के लिए भी अगस्त महीना अच्छा है। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिज़नेस विस्तार का समय रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह अच्छा समय रहेगा। जिन अविवाहित व्यक्तियों की शादी संबंधी बात चल रही हैं तो उसका शुभ परिणाम आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अगस्त महीना अच्छा है। परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक मिलेगे।
कन्या राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रह संकेत कर रहे हैं कि अगस्त का महीना कन्या राशि के लोगों के लिए मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा लेकिन इस महीने के आखिरी सप्ताह में आपके बीमार होने की संभावना है। आपके नजदीकी संबंधी जिनसे आपके संबंध ठीक नहीं है उनसे बच कर रहें, वे आपके लिए परेशानियाँ पैदा करेंगे। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते है तो इस महीने में आपके शेयरों का मूल्य कम हो सकता है। नौकरी और व्यापार करने वालों दोनों के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों के कार्य क्षेत्र में प्रमोशन की संभावना हैं। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा और संबंध मधुर रहेंगे। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहें हैं उन्हे विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है उन्हे पढ़ाई में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। युवा अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और नए प्रेम संबंध स्थापित होने में सफलता मिलेगी।
तुला राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

तुला राशि के लोगों को बहुत खुश होना चाहिए क्योंकि अगस्त का महीना उनके लिए बहुत अच्छा है रहेगा। यदि आप नौकरी कर रहे है तो पदोन्नति मिलेगी। यदि आपकी इंक्रीमेंट लंबित थी तो वो इस महीने आपको मिल जाएगी और आपको आपकी उम्मीद से ज्यादा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते है उनके भी वारे-न्यारे होने वाले है। उनके लाभ में वृद्धि होगी। वे नया निवेश करेंगे जो उन्हे भविष्य में और अधिक लाभ देगा। अविवाहित प्रेमी जोड़ों के लिए समय अनुकूल है। यदि वे विवाह की योजना बना रहे है तो उनके रास्ते में आने वाले सारे अवरोध दूर हो जाएंगे और उन्हे विवाह करने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक है और आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य से संबन्धित समस्या नहीं होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। उन्हे परीक्षा में सफलता मिलेगी और उनका मन पढ़ाई में लगा रहेगा। परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार वैसे तो अगस्त महीना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा है परंतु कुछ प्रतिकूल परिणाम आपको अवश्य प्राप्त होंगे। जैसेकि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। आपको चोट लगने का भय है, यह चोट आपको किसी दुर्घटना में भी लग सकती है या फिर आप फिसल कर गिर सकते हैं। आपको आँख से संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस समय आपको अपने सेहत का ध्यान रखना होना। स्वास्थ्य के अतिरिक्त व्यापारी वर्ग के लिए समय शुभ है उन्हे व्यापार में लाभ होगा। जो लोग नौकरी करते है उनके लिए भी समय शुभ है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अलग-अलग स्रोतों से धन का आगमन होता रहेगा। जो लोग पढ़ाई के लिए या फिर रोजगार के लिए विदेश में जाने का प्रयास कर रहे हैं तो समय अच्छा है आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है। आपके घर में माहौल सामान्य रहेगा।
धनु राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

अगस्त का महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा है। अनुकूल ग्रहों के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बढ़े हुए आत्मविश्वास के प्रभाव से आप हर कार्य को करने में सक्षम होंगे। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ होगा। आपके व्यापार में विस्तार होगा और लाभ बढ़ेगा। जो लोग नौकरी करते है उनके लिए भी यह समय बहुत अच्छा होगा। आपको अपने मित्रों की सहायता से लाभ मिलेगा। परंतु इस महीने खर्च बढ़ जाएंगे और व्यर्थ के खर्च से आप परेशान होंगे। व्यर्थ के विवाद से मुकदमे में धन बर्बाद होगा। इस महीने रिश्तेदारों से कलह होने की संभावना है। जो लोग विदेश जाने के ईच्छुक है उन्हे सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय कह सकते हैं, लेकिन परिश्रम करने पर ही सफलता की संभावना है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा, साथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभवन है क्योंकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं है।
मकर राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार अगस्त माह आपके लिए शुभ और लाभदायक है। महीने के प्रारम्भ में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी इस महीने आपकी अपने नजदीकी रिशतेदारों से मुलाक़ात होगी। आपको सलाह दी जाती कि जहां तक संभव हो आप यात्रा न करें, खर्च अधिक होगा। नौकरी करने वालों के लिए अगस्त महीना अच्छा रहेगा क्योंकि मकर राशि का स्वामी शनि कर्म स्थान में स्थित है। इसकी उपस्थिती से नौकरी करने वालों को सफलता, इंक्रीमेंट व प्रमोशन का योग बना रहा है। जो लोग व्यापार करते है उनके व्यापार में भी विस्तार होगा।सूर्य-बुध के साथ बुधादित्य योग बना रहा है। जो वैवाहिक जीवन के लिए शुभ है। आपको धन प्राप्ति के योग है। रूका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। महीने के अंत में अन्न, द्रव्य, वस्त्राभूषणादि का लाभ होगा। यदि विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो प्रयासों में सफलता का योग है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

अगस्त का महीना कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा ही जाने वाला होगा क्योंकि ग्रह आपके अनुकूल है। इस महीने के आरंभ में आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा और आप अपनी कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करोगे। यह महिना आपके लिए इस कारण से शुभ है क्योंकि आप नया घर या नया वाहन खरीद सकते हो। जो लोग व्यापार करते है उनके लिए लगातार बहुत अच्छा समय बना रहा है। उनको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। वे किसी नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वह रूका धन आपको मिलेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं। जो लोग विवाहित है उनका अपने जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है क्योंकि वैवाहिक जीवन वालों के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं है। आपको मानसिक चिंता और व्यर्थ के भ्रमण की संभावना है।
मीन राशि मासिक राशिफल अगस्त 2021

ग्रहों के अनुसार मीन राशि के लिए अगस्त महीना सही रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं उनको व्यापार में लाभ होगा और बिजनेस का विस्तार होगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए भी समय उत्तम है। उनको अपने कार्यालय में सम्मान मिलेगा। धन लाभ होने के अधिक संभावनाएं हैं। जो लोग विवाहित है उनका समय बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है। विवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमियों के लिए भी बहुत अच्छा समय कह सकते हैं क्योंकि मंगल का शुक्र के साथ बैठना प्यार को बढ़ाने में सहयोगकरी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कह सकते हैं और जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अवश्य सफलता प्राप्त होगी। महीने के अंत में आपको धन प्राप्त होगा और आपकी बचत में वृद्धि होगी। लेकिन आप सभी प्रकार के विवादों से बच कर रहें।
0 Comments