कर्क राशि के लोग जो शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं वर्तमान में उनके लिए जो ग्रह स्थिति है वह इस प्रकार है। राहु ग्यारहवें घर में शुभ है तथा केतु पांचवें घर में शुभ स्थिति में विराजमान हैं शनि की स्थिति कुंडली के सातवें घर में है। वृहस्पति कुंडली के सातवें घर में शनि के साथ विराजमान हैं।
इसी महीने 20 तारीख को बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा तथा बृहस्पति अष्टम भाव में चले जाएंगे शनि सातवें घर में ही विराजमान रहेंगे। कर्क राशि के लोगों की शादी के लिए क्या संभावनाएं हैं आइए जानते हैं।

बृहस्पति और शादी की भविष्यवाणी कर्क राशि के लिए
बृहस्पति अप्रैल महीने तक कुंभ राशि में रहेंगे 13 अप्रैल के पश्चात बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा इसलिए 13 अप्रैल तक शादी के योग नहीं है। 13 अप्रैल के पश्चात राहु कुंडली के दसवें घर में होगा और केतु कुंडली के पांचवें घर में बृहस्पति कुंडली के नौवें घर में शुभ होकर स्थित हो जाएंगे इसलिए अप्रैल महीने के पश्चात कर्क राशि वालों के लिए अच्छी खबर है विवाह के योग बनेंगे वृहस्पति का राशिफल कर्क राशि वालों के लिए शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे परिवार के किसी सदस्य की या फिर आपकी शादी के योग विद्यमान हैं।

राहु और केतु के अनुसार शादी की भविष्यवाणी
12 अप्रैल से राहु की स्थिति कुंडली के दसवें घर में होगी इसलिए राहु द्वारा मांगलिक कार्यों में कोई रुकावट नहीं है। केतु की स्थिति भी आपके विवाह संबंधी कार्यों को प्रभावित नहीं करती।
शनि के अनुसार शादी का राशिफल
शनि आपकी कुंडली के सातवें घर में विराजमान हैं इसलिए साल 2022 में शादी संबंधी कार्यों में व्यवधान उपस्थित होंगे। यदि शादी की तारीख तय कर दी गई है तो संभव है भविष्य में आपको कुछ फेरबदल करना पड़े। जो तारीख आप शादी के लिए रखेंगे उसी तारीख को शादी हो जाना संभव नहीं होगा। जिस प्रकार से शादी का प्रोग्राम बनाएंगे उस प्रकार नहीं होगा बल्कि उसमें कुछ परिवर्तन करना पड़ेगा। कर्क राशि वालों के लिए शादी और अन्य कार्यों में भी देरी की संभावना है।
कुंडली के अन्य ग्रहों के अनुसार शादी की भविष्यवाणी
कर्क राशि वालों के लिए कुंडली के अन्य सभी ग्रह भी यही संकेत दे रहे हैं कि यदि आप शादी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अप्रैल महीने के पश्चात ग्रह योग अच्छे हैं शनि के कारण जो देर हो रही है अन्य ग्रह मिलकर शनि के फल में कमी करेंगे। अप्रैल महीने के साथ शादी संभव है।

0 Comments