प्रस्तुत है वृषभ राशि के लिए शादी की भविष्यवाणी साल 2022 के अनुसार। इस पोस्ट मे हमने गुरु, शनि, राहू केतू के गोचर भ्रमण के अनुसार विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए भविष्यफल बताया है।
नवंबर साल 2021 में बृहस्पति आपके लिए अनुकूल अवस्था में है इसलिए 27 नवंबर तक योग अच्छे हैं। इसके पश्चात बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा और कुंभ राशि में बृहस्पति की स्थिति होगी जो कि आपकी कुंडली के दसवें घर में विराजमान है। यह स्थिति विवाह के लिए उपयुक्त नहीं है। बृहस्पति की यह स्थिति 13 अप्रैल तक जारी रहेगी इसलिए 13 अप्रैल साल 2022 तक वृषभ राशि के लिए शादी के लिए संभावना नहीं है। यदि आप अपने बेटे या बेटी के विषय में जानना चाहते हैं तो भी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है।
राहू और केतू के अनुसार शादी की भविष्यवाणी
वृषभ राशि के लिए राहु और केतु लव मैरिज के लिए संभावनाएं बनाते हैं। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो 11 अप्रैल से पहले राहु और केतु की स्थिति आपके लिए अनुकूल है। आसानी से आपका विवाह आपके जीवन साथी से हो जाएगा।
वृषभ राशि के लिए संतान के विवाह की भविष्यवाणी 2022 मे
यदि यह आपके पुत्र या पुत्री के संबंध में है तो भी राहु केतु अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। 11 अप्रैल के पश्चात राहु-केतु का राशि परिवर्तन हो जाएगा और बृहस्पति भी मीन राशि में होंगे। राहु केतु वर्ष भर कुंडली के छठे और बारहवें घर में विराजमान रहेंगे इसलिए राहु केतु की ओर से मदद नहीं मिलेगी।
संतान की शादी की भविष्यवाणी शनि ग्रह के अनुसार
यदि आपकी राशि वृष है और आप अपने बेटे या बेटी की शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं शनि आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। शनि पूरे वर्ष मकर राशि में रहने वाले हैं। कुछ समय के लिए शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल से 1 जुलाई 2022 तक कुंडली के दसवें घर में रहेगा। यह स्थिति भी मददगार है। इसलिए शादी की दृष्टि से वृषभ राशि के लोग शनि ग्रह से शुभ अपेक्षा रख सकते हैं।
वृषभ राशि के लिए सभी ग्रहों के अनुसार शादी की भविष्यवाणी
कुल ग्रहों के मुताबिक राहु और केतु प्रेम विवाह के लिए अप्रैल तक सहायक है इसके पश्चात बृहस्पति मीन राशि में आएंगे और 13 अप्रैल के पश्चात सर्वाधिक उत्तम विवाह के योग आपके लिए उपस्थित होंगे जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी हो जाएगी । फिर चाहे यह आप के विषय में है या फिर आपकी बहन भाई या परिवार के कोई अन्य सदस्य के विषय में।
मांगलिक कार्यों का आगमन आपके घर में 13 अप्रैल के पश्चात होने वाला है 13 अप्रैल के पश्चात बृहस्पति आपके लिए सर्वत्र शुभ फल प्रकट करेंगे इनमें सबसे प्रमुख आपकी शादी का है। इसलिए जल्दबाजी मत करें यदि आप की वृषभ राशि है तो 13 अप्रैल तक रुक जाए उसके पश्चात अच्छे रिश्ते और अच्छे लोग मिलने की संभावना है।
0 Comments