यदि आपकी कन्या राशि है और शादी के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए है। साल 2021-22 में आपकी शादी होगी या नहीं आपको इस पोस्ट में पता चल जाएगा। सबसे पहले हमें वर्तमान ग्रह स्थिति देखनी होगी जो कि कन्या राशि के विवाह के लिए फिलहाल प्रतिकूल है। गुरु की स्थिति पांचवें घर में है। राहु आपकी कुंडली के नौवें घर में विराजमान है। शनि की स्थिति भी पंचम है।
बृहस्पति के अनुसार शादी की भविष्यवाणी कन्या राशि के लिए
बृहस्पति 20 नवम्बर को छठे घर में चला जाएगा और छठे घर में 13 अप्रैल तक रहेगा। शादी के लिए आपको इन्तजार करना पड़ेगा क्योंकि बृहस्पति अभी अशुभ चल रहा है। बल्कि शनि की दृष्टि के कारन भी देर का सामना करना पड़ेगा। शनि कुछ समय के लिए मकर से कुम्भ राशि में 29 अप्रैल को चला जायेगा और 2 जुलाई को वापस मकर में आ जायेगा। यही वो समय है जब आप विवाह के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपके प्रयास इस समय में सार्थक होंगे।
बृहस्पति आपके लिए 13 अप्रैल 2022 तक अशुभ है उसके बाद शुभ हो जायेगा। बृहस्पति की कृपा राशि कन्या पर वर्ष भर बनी रहेगी। इसलिए निष्कर्ष यही निकलता है कि बृहस्पति के प्रभाव से आपकी शादी अप्रैल के बाद अगले वर्ष में कभी भी हो सकती है।

शनि क्या कहता है
शनि का कन्या राशि के लिए फल कुछ अशुभ है। शनि के कारन आपके बनते कार्यों में विघ्न पैदा होंगे। शादी जिस तारीख को तय होगी उस तारीख को होने में संदेह है। बल्कि आपको कुछ देर हो जाएगी परन्तु फिर भी शनि उतना नुक्सान नहीं करेगा क्योंकि बृहस्पति का असर सातवें घर पर 13 अप्रैल 2022 के बाद पूरे वर्ष रहेगा।
राहु और केतु के अनुसार कन्या राशि की शादी की भविष्यवाणी
राहु और केतु का स्थान परिवर्तन भी 12 अप्रैल को हो जायेगा। तब तक कन्या राशि के वो लोग जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। जहाँ आप चाहेंगे शादी वहीँ होगी। परन्तु राहु केतु का यह वरदान केवल 12 अप्रैल 2022 तक के लिए ही है। राहु और केतु के प्रभाव से आपकी शादी दूर स्थित स्थान पर होगी। यह राहु और केतु की भविष्यवाणी है कन्या राशि के लिए।
निष्कर्ष
कुल मिलकर कहा जा सकता है की यदि आपकी कन्या राशि है और शादी का आपको इन्तजार है तो साल 2022 में कन्या राशि का विवाह संपन्न हो जायेगा।

0 Comments