कन्या राशि के लड़के की शादी यदि अन्य राशि वालों से हो जाए तो उस स्थिति में रिलेशनशिप कैसा रहेगा इस पर हमारा आज का आर्टिकल है। यदि कन्या राशि का लड़का अन्य किसी राशि की लड़की के साथ विवाह करें तो रिलेशन रहेगा या नहीं आइए जानते हैं।
कन्या राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की
यदि विवाह करें तो इनका कुछ ही समय के पश्चात ब्रेकअप हो जाएगा क्योंकि एक आग है तो दूसरा उस आग पर पड़ने वाला पानी इनका कहीं भी मिलान नहीं हो सकता।
कन्या राशि का लड़का और वृषभ राशि की लड़की
यह दोनों शीतल स्वभाव के होते हैं इन्हें शांतिप्रिय राशियां कहा जाता है इसलिए इनके रिश्तो में तनाव नहीं होता। एक दूसरे के साथ प्रगाढ़ संबंधों के साथ यह दोनों राशि के लोग निर्वाह कर सकते हैं।
कन्या राशि का लड़का और मिथुन राशि की लड़की
कन्या राशि और मिथुन राशि इन दोनों के भीतर प्रेम संबंध तो रह सकते हैं परंतु वैवाहिक संबंध नहीं रह सकते यदि रहे तो ज्यादा नहीं चलेंगे।
कन्या राशि का लड़का और कर्क राशि की लड़की
यदि लड़का कन्या राशि का हो और लड़की सिंह र्राशी की तो इन दोनों का वैवाहिक संबंध अत्यंत मधुर रहता है बल्कि यह दोनों आदर्श जोड़ी कहलाते हैं।
कन्या राशि का लड़का और सिंह राशि की लड़की
यदि ये दोनों विवाह करें तो इन दोनों का परस्पर संबंध तनाव से भरपूर रहता है इन्हें शादी नहीं करनी चाहिए हालांकि प्रेम संबंध इनका लंबा चलता है।
कन्या राशि का लड़का और कन्या राशि की लड़की
लड़का और लड़की दोनों ही कन्या राशि के हों तो बेहतर संबंधों की कल्पना की जा सकती है यह दोनों एक दूसरे के आदर्श पार्टनर बन सकते हैं
कन्या राशि का लड़का और तुला राशि की लड़की
कन्या राशि कालदका और तुला राशि की लड़की यह दोनों अत्यंत प्रसन्नता के साथ जीवन व्यतीत कर सकते हैं फिर चाहे यह प्रेम संबंध हो या वैवाहिक संबंध।
कन्या राशि का लड़का और वृश्चिक राशि की लड़की
यदि इन दोनों का विवाह हो जाए तो झगड़े झंझट बढ़ जाते हैं जिसमें लड़के को भारी मानसिक यातना सहन करनी पड़ती है यह संबंध ना तो टूटता है ना रहता है। यह संबंध अति जटिल हो जाता है।
कन्या राशि का लड़का और धनु राशि की लड़की
इन दोनों का परस्पर संबंध मित्रवत रहता है हालांकि इन संबंधों में रोमांस कम तथा प्रतिस्पर्धा अधिक रहती है एक दूसरे से हमेशा अच्छा बनने की। फिर भी इन दोनों का संबंध आपस में सुदृढ़ रहता है टूटता नहीं।
कन्या राशि का लड़का और मकर राशि की लड़की
यह अत्यंत शुभ संबंध है चाहे प्रेम संबंध हो या वैवाहिक संबंध हर तरह से इन दोनों का संबंध मधुर रहता है।
कन्या राशि का लड़का और कुंभ राशि की लड़की
यह एक अत्यंत आकर्षक संबंध है इसमें लड़का लड़की के मन को समझता है और लड़की लड़के के मन की भावनाओं को समझती है दोनों अत्यंत प्रेम पूर्वक रह सकते हैं।
कन्या राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की
इन दोनों में संबंध सामान्य रहते हैं दोनों एक दूसरे के हित का साधन करते हैं और परस्पर प्रेम प्रदर्शित करते हैं संबंध अत्यंत सुदृढ़ रहते हैं।
0 Comments